फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-water-crisis-drying-borewells-and-dams-threaten-sowing-season

इंदौर: बोवनी पर संकट, तालाब और चेकडैम सूखे, नलकूपों ने भी छोड़ा साथ

Tue, 29 Sep 2026 07:29 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 29 Sep 2026 07:29 PM IST
सार

इंदौर जिले में कम बारिश के कारण तालाब, चेकडैम और नलकूप सूख गए हैं, जिससे आलू, लहसुन, गेहूं और चने की बोवनी पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। कृषि विभाग कम पानी वाली दलहन-तिलहन फसलें बोने का परामर्श दे रहा है।

विज्ञापन
indore-water-crisis-drying-borewells-and-dams-threaten-sowing-season
इंदौर का बिलावली तालाब भी इस बार ठीक से नहीं भर पाया। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर जिले में इस मानसून सीजन के दौरान हुई कम बारिश का प्रतिकूल प्रभाव अब ग्रामीण इलाकों और कृषि क्षेत्रों में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देने लगा है। सितंबर का महीना समाप्त होने की कगार पर है, लेकिन जिले के अधिकांश गांवों में स्थित तालाब और चेकडैम पूरी तरह सूखे पड़े हैं। सिंचाई के प्रमुख आधार माने जाने वाले नलकूपों का जलस्तर अत्यधिक नीचे चला गया है, जिससे किसानों के सामने आगामी फसलों की बुआई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


नलकूपों ने छोड़ा साथ, लहसुन और आलू की बुआई प्रभावित
जिले के कनाड़िया, देपालपुर और सांवेर क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नलकूपों में जलस्तर घटने के कारण कहीं मोटर चलने पर हवा निकल रही है, तो कहीं कुछ ही मिनटों में पानी का बहाव बंद हो जाता है। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर आधे घंटे में जल प्रवाह पूरी तरह समाप्त हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप सितंबर माह में की जाने वाली लहसुन और आलू की बोवनी अत्यधिक प्रभावित हो रही है। कनाड़िया क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौहानखेड़ी स्थित खेमाना तालाब में पानी बहुत कम है। वहीं देपालपुर के गिरोता, चरवाड़ा, मरकोदा और सांवेर के डकाच्या तथा लसूड़िया परमार जैसे गांवों के किसान अत्यधिक असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन


रबी फसलों पर मंडराया खतरा, किसान संगठनों ने जताई चिंता
अक्टूबर माह से प्रारंभ होने वाली गेहूं और चने की बोवनी को लेकर किसानों की चिंताएं अत्यधिक बढ़ गई हैं। जिले के बहुसंख्यक कृषक पूरी तरह नलकूपों एवं स्थानीय तालाबों पर आश्रित हैं। किसान नेताओं के अनुसार देपालपुर, सांवेर और कनाड़िया के संपूर्ण बेल्ट में बोरवेल पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। इस वर्ष गंभीर और चंबल नदियां एक बार भी पूरे उफान पर नहीं आईं, जिसके कारण इन नदियों पर बने सभी चेकडैम सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते व्यवस्था करे सरकार
किसान नेता बबलू जाधव ने कहा हम प्रशासन को किसानों की हालत से अवगत करा चुके हैं। समय रहते व्यवस्थाएं नहीं की गई तो हालात बहुत बुरे हो जाएंगे। पानी की बहुत कमी और किसान परेशान है। इस साल कई फसलें तो लग भी नहीं पाएंगी। इंदौर और आसपास के जिलों में इस साल बहुत ही कम पानी गिरा है। 


कृषि विभाग का परामर्श, कम पानी वाली फसलों पर जोर
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूरे संभाग में कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे आगामी रबी सीजन प्रभावित होना स्वाभाविक है। संयुक्त संचालक कृषि जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक से 15 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर अधिकारियों की टीमें गांव-गांव पहुंचेंगी। किसानों से सीधे संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें उन्हें अत्यधिक पानी की खपत वाली फसलों के स्थान पर कम पानी में पकने वाली दलहन और तिलहन फसलों की बुआई करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed