फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Waiting in trains increased due to Rakshabandhan, bus fares also increased

Indore: रक्षाबंधन के कारण बढ़ी ट्रेनों में वेटिंग, बसों का किराया भी बढ़ गया

Wed, 06 Aug 2025 11:48 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Aug 2025 11:48 AM IST
सार

मुंबई, पुणे, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है। रेलवे के मुताबिक, 8 अगस्त को मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस में थर्ड एसी की वेटिंग 96 और स्लीपर की 121 है, जबकि पुणे-इंदौर ट्रेन में स्लीपर में 143 वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन
Indore: Waiting in trains increased due to Rakshabandhan, bus fares also increased
इंदौर आने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राखी के त्यौहार को देखते हुए इंदौर आने वाली रेलगाडि़यों में टिकट आसानी से नहीं मिल रहे हैं। उनमें वेटिंग बढ़ गई है। पुणे, मुबंई, दिल्ली की बसों का किराया भी आम दिनों से ज्यादा कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर इस तरह के हालात बने है।

विज्ञापन

 

मुंबई, पुणे, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है। रेलवे के मुताबिक, 8 अगस्त को मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस में थर्ड एसी की वेटिंग 96 और स्लीपर की 121 है, जबकि पुणे-इंदौर ट्रेन में स्लीपर में 143 वेटिंग चल रही है। इंदौर से बाहर जाने वाली ट्रेनों में आसानी से टिकट मिल रही है। त्यौहार के लिए लोग इंदौर ज्यादा लौट रहे है।

विज्ञापन

 

बसों का किराया भी बढ़ गया

ट्रेनों में जगह नहीं होने की वजह से यात्री विकल्प के रुप में बसों में यात्रा कर रहे है, लेकिन निजी बस संचालकों ने मनमाने दाम वसूलना शुरू कर दिया है। मुंबई, पुणे से इंदौर आने वाली बसों का किराया सामान्य दिनों में एक हजार से 1200 रुपये तक होता है, लेकिन अब ढाई-तीन हजार रुपये तक पहुंच चुका है। राजस्थान रुट पर चलने वाली बसों में भी डेढ़ गुना किराया वसूला जा रहा है। पुणे और दिल्ली की ट्रेनों में ज्यादा भीड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुबंई के लिए स्पेशल ट्रेन चलने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं आ रही है, लेकिन तेजस का ज्यादा किराया भी यात्रियों को अखर रहा है। बस,ट्रेन के अलावा इंदौर आने वाली फ्लाइटों का किराया भी बढ़ चुका है। 9 अगस्त को मुंबई-इंदौर की फ्लाइट का टिकट आठ हजार तक पहुंच चुका है,जबकि आम दिनों में चार से पांच हजार रुपये में टिकट मिल जाते है। पुणे, दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ानों के टिकट भी सामान्य दिनों से ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed