फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vijayvargiya said- People and workers in Maharashtra want Devendra Fadnavis to become the Chief Minist

Indore: विजयवर्गीय बोले- महाराष्ट्र में जनता और कार्यकर्ता चाहते है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने

Sat, 23 Nov 2024 02:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Nov 2024 02:06 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने कहा कि महाराष्ट्र के कार्यकर्तागणों ने जीवटता से काम किया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के गलत नरेटिव बनाया था,लेकिन महाराष्ट्र की जनता को समझ में आ गया कि खोटा सिक्का बार-बार नहीं चलता।

विज्ञापन
Indore: Vijayvargiya said- People and workers in Maharashtra want Devendra Fadnavis to become the Chief Minist
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला है। इस लेकर मंत्री व विदर्भ में चुनावी जिम्मेदारी संभाल रहे कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आम जनता को लगता महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवनीस को बनना चाहिए। अब गठबंधन और संगठन नेतृत्व को बैठकर तय करना है। इस पर हम निर्णय नहीं ले सकते है लेकिन कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फड़नवीस को देखना चाहती है।

विज्ञापन

 

संजय राऊत के गड़बड़ी की आशंका के बयान पर विजयवर्गीय ने कहा कि राऊत अपना फस्ट्रेशन बयान के जरिए बाहर निकाल रहे है। उद्धव ठाकरे को यह बात दिमाग से निकाल देना चाहिए कि राऊत उनके आदमी है। शरद पंवार को मैं दाद दूंगा कि वे बड़ी चालाकी से अपने आदमी को दूसरे दल में प्लांट करते है।

विज्ञापन



राउत को शिवसेना में पूरी तरह पंवार ने प्लांट किया है। महाराष्ट्र में शिवसेना की हार का बहुत बड़ा कारण संजय राऊत है। उन्होंने कहा कि शरद पंवार और उद्धव को बेमेल गठबंधन है। उद्धव ठाकरे में कोई योग्यता नहीं है। वे सिर्फ बाला साहेब ठाकरे की बिगड़ैल औलाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विजयवर्गीय ने कहा कि महाराष्ट्र के कार्यकर्तागणों ने जीवटता से काम किया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के गलत नरेटिव बनाया था,लेकिन महाराष्ट्र की जनता को समझ में आ गया कि खोटा सिक्का बार-बार नहीं चलता। हमेशा दमदार सिक्का ही खनकता है। भाजपा की नीति, विचारधारा और मोदी के नेतृत्व पर महाराष्ट्र की जनता ने विश्वास जताया।

 

विजयवर्गीय ने कहा कि झारखंड चुनाव को लेकर मेरी शिवराज सिंह चौहान से बात होती थी। चुनाव में कहां कमी रह गई। इसका विश्लेषण किया जाएगा।लगता है कि वहां सहानुभूति का नारा काम कर गया। जेल के बदले वोट को नारा वहां चल रहा था। झारखंड में और कोई वजह नहीं थी कि भाजपा की सरकार न बने।

 

विजयवर्गीय ने कहा कि विदर्भ में 62 सीट थी। उसमें से 55 में भाजपा गठबंधन आगे है। सबसे बड़ी जीत विदर्भ की है। वहां इंदौर के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भी मेहनत की। बंटोगे तो कटोगे के नारे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई एक नारा काम नहीं करना। विकास का मुद्दा, मोदी का नेतृत्व, लाड़ली बहना जैसे मुद्दों का गुलदस्ता जनता को पसंद आया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed