{"_id":"6665a48d98c0c03a500a8357","slug":"indore-vijayvargiya-said-nda-has-run-a-coalition-government-before-modi-s-third-innings-will-also-be-succe-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: विजयवर्गीय बोले- एनडीए ने पहले भी गठबंधन सरकार चलाई है, मोदी की तीसरी पारी भी सफल होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: विजयवर्गीय बोले- एनडीए ने पहले भी गठबंधन सरकार चलाई है, मोदी की तीसरी पारी भी सफल होगी
Sun, 09 Jun 2024 06:18 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 09 Jun 2024 06:18 PM IST
सार
पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वाजपेई की सफल गठबंधन सरकार के बाद जब भाजपा की सरकार बनी तो जनता ने भाजपा को अच्छा समर्थन दिया। उसमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत था। पहले भी गठबंधन की सरकारें एनडीएन ने चलाई है।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देश में सफल गठबंधन सरकार चलाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि एनडीए ने पहले भी सफल गठबंधन सरकार चलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि मोदी ने दो पारी खेली है। उनकी तीसरी पारी भी सफल होगी। दोनों कार्यकालों में उन्होंने देशहित के काम किए हैं। अब वे काम और ज्यादा तेजी से होंगे।
विज्ञापन
विजयवर्गीय इंदौर की रेसीडेंसी कोठी पर बैठक लेने आए थे। बाद वे मीडिया से मिले और चर्चा की। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वाजपेयी की सफल गठबंधन सरकार के बाद जब भाजपा की सरकार बनी तो जनता ने अच्छा समर्थन दिया। उसमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत था। पहले भी गठबंधन की सरकारें एनडीएन ने चलाई है। इससे फर्क नहीं पड़ता। देशहित और विकास से जुड़े काम होते रहेंगे।
विज्ञापन
रेवती रेंज पहुंचे विजयवर्गीय
विजयवर्गीय रेवती रेंज भी गए। इंदौर में एक दिन में एक साथ 50 लाख पौधे लगाने की घोषणा के बाद विभाग उन स्थानों पर गड्ढे कर रहे हैं, जहां पौधे लगाए जा सकते हैं। रेवती रेंज में एक लाख से ज्यादा गड्ढे किए जा रहे हैं। यहां पेड़ लगाने के लिए काफी जगह है। इंदौर में हैदराबाद, पुणे और चेन्नई से भी पौधे मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
