फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vijayvargiya celebrated by eating Jalebi, said - Brother was making a factory of Jalbe, the public div

Indore: विजयवर्गीय ने जलेबी खाकर मनाया जश्न, बोले- भाई जलबी की फैक्ट्री बना रहा था, जनता ने नुक्ती बांट दी

Wed, 09 Oct 2024 02:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 09 Oct 2024 02:49 PM IST
सार

दस साल पहले हरियाणा चुनाव की जिम्मेदारी भाजपा संगठन ने विजयवर्गीय को दी थी।  तब मुख्यमंत्री का चेहरा पेश किए बगैर भाजपा ने हरियाणा में चुनाव लड़ा था और भाजपा ने वहां सरकार बनाई थी। 

विज्ञापन
Indore: Vijayvargiya celebrated by eating Jalebi, said - Brother was making a factory of Jalbe, the public div
मंत्री विजयवर्गीय ने खिलाई जलेबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महाराष्ट्र चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नागपुर में पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने का जश्न उन्होंने जलेबी खाकर मनाया।

विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों को भी जलेबी खिलाई और कहा कि भाई जलेबी की फैक्ट्री बना रहा था, हरियाणा की जनता ने नुक्ती बांट दी कांग्रेस को। उनके नेता बोलते थे किसान नाराज है, लेकिन किसानों ने वोट दिया। भाजपा को दलितों और युवा वर्ग ने भी वोट दिया।
विज्ञापन

 

महिला वर्ग का भी वोट भाजपा को मिला। अब बताइएं कौन नाराज है भाजपा से, हरियाणा के चुनाव ने साबित कर दिया। इस जीत को महाराष्ट्र अौर झारखंड भी दोहराएगा। आपको बता दे कि दस साल पहले हरियाणा चुनाव की जिम्मेदारी भाजपा संगठन ने विजयवर्गीय को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्हें तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रभारी बनाया था। तब मुख्यमंत्री का चेहरा पेश किए बगैर भाजपा ने हरियाणा में चुनाव लड़ा था और भाजपा ने वहां सरकार बनाई थी। भाजपा ने तब डेरा सच्चा सौदा का समर्थन भी हासिल किया था। तब हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed