{"_id":"69aec7ccb0a25e456608a653","slug":"indore-up-influencer-jatin-who-commented-on-the-mp-appeared-before-the-crime-branch-and-recorded-his-statem-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: सांसद पर टिप्पणी करने वाला यूपी का एन्फ्लूएंसर जतिन क्राइम ब्रांच में पेश, बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: सांसद पर टिप्पणी करने वाला यूपी का एन्फ्लूएंसर जतिन क्राइम ब्रांच में पेश, बयान दर्ज
Mon, 09 Mar 2026 06:57 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:57 PM IST
सार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला सोमवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने उन्हेे सांसद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद नोटिस दिया था।
विज्ञापन
जतिन ने बयान दर्ज कराए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद शंकर लालवानी और भागीरथपुरा कांड को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला सोमवार को इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। सांसद की ओर से की गई शिकायत के बाद इंदौर पुलिस ने जतिन के खिलाफ केस दर्ज किया था और उन्हें इंदौर आकर पेश होने का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
शुक्ला इंदौर आकर अफसरों से मिले और कहा कि किसी की भावना को आहत करना उनका उद्देश्य नहीं था। इसके पहले भी वह माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। भविष्य में इस तरह के कंटेंट नहीं बनाऊंगा। पुलिस ने आरोपी जतिन के बयान ले लिए हैं। अब डिजिटल सबूतों के आधार पर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
केस दर्ज होने के बाद हटा ली थी पोस्ट
जतिन ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अभद्र पोस्ट की थी। इसके अलावा ग्वालियर और मंदसौर का नाम भी लिया था। पुलिस ने जब सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी की शिकायत पर केस दर्ज किया तो जतिन ने अपनी पोस्ट हटा ली और सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट करते हुए कहा कि वीडियो में उन्होंने अपशब्दों का उपयोग किया था, इसका उन्हें खेद है और वे इसके लिए माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
बता दें, जतिन की आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था। सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस शिकायत में सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे थे। पुलिस ने जतिन शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 352 के तहत प्रकरण दर्ज किया था और उससे संपर्क किया था। इस बीच, उसने माफीनामा पेश कर दिया और अब इंदौर आकर बयान दर्ज कराया।
