फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two resorts will be built before the cruise in Narmada river, land has been identified in two villages

Indore:नर्मदा नदी में क्रूज चलने से पहले बनेंगे दो रिसाॅर्ट, दो गांवों में जमीन चिन्हित

Thu, 14 Nov 2024 07:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 14 Nov 2024 07:32 PM IST
सार

रिसाॅर्ट के लिए आलीराजपुर जिले के ककराना गांव और मेघनाद घाट की जगह फायनल की गई है।  मेघनाद घाट पर क्रूज के लिए फ्लोटिंग जेटी भी बना दी गई है। इस गांव से ही क्रूज से 120 किलोमीटर का सफर तय कर पर्यटक गुजरात के केवडि़या तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
Indore: Two resorts will be built before the cruise in Narmada river, land has been identified in two villages
मेघनाद घाट पर क्रूज के लिए फ्लोटिंग जेटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नर्मदा नदी के राजघाट से स्टैच्यू  आफ यूनिटी तक क्रूज के संचालन से पहले नदी किनारे दो रिसाॅर्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए दो गांवों में जमीन भी देखी गई है। कुछ बड़े उद्योग समूहों ने रिसाॅर्ट बनाने में दिलचस्पी भी दिखाई है। 120 किलोमीटर की क्रूज यात्रा के साथ नदी और सुरम्य वादियों के बीच पर्यटक यादगार समय बीता सके। इसके लिए रिसाॅर्ट की प्लानिंग की जा रही है।

विज्ञापन

 

रिसाॅर्ट के लिए आलीराजपुर जिले के ककराना गांव और मेघनाद घाट की जगह फायनल की गई है। दोनो गांव नर्मदा नदी किनारे है। मेघनाद घाट पर क्रूज के लिए फ्लोटिंग जेटी भी बना दी गई है। इस गांव से ही क्रूज से 120 किलोमीटर का सफर तय कर पर्यटक गुजरात के केवडि़या तक पहुंच सकेंगे। क्रूज के संचालन के लिए आवश्यक निर्माणों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर्यटन विभाग ने तैयार की है। इस पर चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन

 

 

दोनो प्रदेशों के बीच एमओयू

 

क्रूज के संचालन के लिए मध्य प्रदेश और गुजरात सरकार के बीच एमओयू हो चुका है। जल्दी ही दो जेटी गुजरात में भी बनाई जाएगी। अभी तक मध्य प्रदेश में इतनी लंबी दूरी के लिए किसी भी शहर में क्रूज का संचालन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बस से मांडू,बाग, महेश्वर का सफर

क्रूज में यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग बस से भी मांडू, बाग और महेश्वर के सफर की यात्रा कराएगा। बड़वानी के राजघाट से केवडि़या के बीच भी कुछ गांवों में क्रूज रुकेगा और पर्यटकों को दोनो प्रदेशों की आदिवासी लोक संस्कृति से रुबरु होने का मौका मिलेगा। क्रूज संचालन के लिए भी एक कंपनी तैयार है और मोटर बोट से कंपनी के प्रतिनिधियों ने बड़वानी से केवडि़या तक जलमार्ग का दौरा किया। क्रूज संचालन से स्टैच्यू आफ यूनिटी का पर्यटन भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed