फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two new corona patients found in Indore, six corona infected so far

Indore: इंदौर में फिर मिले कोरोना के दो नए मरीज, अब तक छह कोरोना संक्रमित

Tue, 27 May 2025 12:32 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 May 2025 12:32 AM IST
सार

सोमवार को मिले दोनो नए मरीज इंदौर के है। कोरोना संक्रमित एक महिला की उम्र 70 साल से ज्यादा है जबकि दूसरा कोरोना संक्रमित 25 साल का युवक है। दोनो फिलहाल होम आइसोलेट है और कोरोना संक्रमण के उनमें गंभीर लक्षण नहीं है।

विज्ञापन
Indore: Two new corona patients found in Indore, six corona infected so far
कोरोना के दो नए मरीज मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कोरोना के लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को फिर दो नए मरीज मिले है। चार दिन मेें कोरोना के छह मरीज मिल चुके है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों की निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन

 

सोमवार को मिले दोनो नए मरीज इंदौर के है। कोरोना संक्रमित एक महिला की उम्र 70 साल से ज्यादा है जबकि दूसरा कोरोना संक्रमित 25 साल का युवक है। दोनो फिलहाल होम आइसोलेट है और कोरोना संक्रमण के उनमें गंभीर लक्षण नहीं है। दोनो ने निजी लैंब में कोरोना टेस्ट कराई थी। रिपोर्ट में संक्रमण पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए सिरे से सेंपल लिए है और प्रयोगशाला में भेजे है,ताकि कोरोना के  नए वेरिएंट का पता चल सके।

विज्ञापन



चिकित्सकों ने उनकी ट्रेवल हिस्ट्री निकाली है। महिला गोवा से इंदौर आई थी। इसके बाद सर्दी बुखार के लक्षण मिले है, जबकि युवक इंदौर में ही एक विवाह समारोह में शामिल हुए था। वहां अन्य शहरों के मेहमान आए हुए थे। दोनों की कांटेक्ट हिस्ट्री भी पता लगाई जा रही है। चार दिन में अब तक छह कोरोना के मरीज इंदौर में मिल चुके है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने केसेस की निगरानी शुरू कर दी है। इसे लेकर सर्तकता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed