फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two new bridges opened for traffic in Indore, now accidents on Rau Circle will stop

Indore: इंदौर में दो नए ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोले, अब रुकेेंगे राऊ सर्कल पर हादसे

Sat, 21 Dec 2024 09:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Dec 2024 09:53 PM IST
सार

इंदौर विकास प्राधिकरण ने खजराना ब्रिज की दूसरी भुजा भी ट्रैैफिक के लिए खोल दी है। तीन माह पहले एक भुजा का लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था। खजराना चौराहे पर यह ब्रिज ग्रीन बेल्ट वाले हिस्से में बना है।

विज्ञापन
Indore: Two new bridges opened for traffic in Indore, now accidents on Rau Circle will stop
खजराना ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें शनिवार को दो ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोले गए। इसके लिए कोई बड़ा  आयोजन नहीं हुआ। राऊ सर्कल पर बने ब्रिज से अब वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इसका लोकार्पण सादे समारोह मेें सांसद शंकर लालवानी ने किया।

विज्ञापन


एक किलोमीटर लंबा यह ब्रिज छह लेन है, जो एबी रोड पर बना है। राऊ सर्कल शहर का सबसे बड़ा ब्लैक स्पाॅॅट था। सालभर मेें यहां 8 लोग सड़क हादसे में जान गंवा चुके है।

विज्ञापन

 

ब्रिज बनने से यह हादसे रुकेंगे। अब देवास की तरफ से आने भारी वाहन ब्रिज से होकर पीथमपुर की तरफ जा सकेंगे। राऊ के आसपास की काॅलोनियों का ट्रैफिक ब्रिज के नीचे से गुजर सकेंगा। यह प्रदेश का पहला ब्रिज है। जिसका मध्य हिस्सा भी सिंगल पिलर पर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते है रोज

राऊ सर्कल से हर दिन 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते है। ब्रिज बनने से पहले मिक्स ट्रैफिक चौराहे पर रहता था। इस कारण अक्सर यातायात बाधित होता था। इस ब्रिज का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन सालभर की देरी से बना। इसकी लागत 45 करोड़ रुपये आई है।




उधर इंदौर विकास प्राधिकरण ने खजराना ब्रिज की दूसरी भुजा भी ट्रैैफिक के लिए खोल दी है। तीन माह पहले एक भुजा का लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था। खजराना चौराहे पर यह ब्रिज ग्रीन बेल्ट वाले हिस्से में बना है। मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेन का ट्रेक बनेगा। इसका काम तीन माह बाद शुरू होगा। ब्रिज की सर्विस रोड का काम भी नगर निगम ने शुरू कर दिया हैै। यह ब्रिज 50 करोड़ में बना है। इसके निर्माण से पहले नर्मदा और सीवरेज लाइन को चौराहे से शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed