फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two inches of rain in Indore broke the record of 13 years, it remained cold throughout the day.

Indore: इंदौर में दो इंच बारिश ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ा, दिनभर रही ठंडक

Mon, 27 Nov 2023 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 Nov 2023 07:19 PM IST
सार

इंदौर में हुई बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। दिन का तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापामान14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।

विज्ञापन
Indore: Two inches of rain in Indore broke the record of 13 years, it remained cold throughout the day.
इंदौर में सोमवार को भी बारिश हुई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में बेमौसम बारिश भी दो इंच बरस गई। बीते 24 घंटे में बरसी बूंदों ने शहर मेें ठंडक भी घोल दी। नवंबर माह में इससे पहले वर्ष 2010 में बारिश हुई थी। मालवा निमाड़ में जाड़े के दिनों में होना वाली बारिश को मावठा कहा जाता है। जो फसलों के लिए भी अच्छा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

इंदौर में हुई बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। दिन का तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापामान14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। इंदौर मेें बारिश का दौर रविवार शाम से चला। रात को कुछ इलाकों में तेज पानी बरसा। सुबह मौसम थोड़ी देर के लिए खुला, लेकिन कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बीते 24 घंटे में दो 24 इंच पानी बरसा।

विज्ञापन

रात को गई बिजली सुबह लौटी

बेमौसम बारिश की वजह से शहर के 35 फीडरों में अलग-अलग समय में बिजली गुल हो गई। कई लाइन पर टहरिया गिर पड़ी तो कही ट्रांसफार्मर खराब हो गए। कुछ इलाकों में रात को गुल हुई बिजली सुबह लौटी। साढ़े तीन सौ कर्मचारी रात भर विद्युत सप्लाई बहाल करने में जुटे रहे। बिजली गुल होेने की तीन हजार से ज्यादा शिकायतें काॅल सेंटर पर दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश रबी की फसल के लिए अमृत

इंदौर जिले व आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश रबी की फसल के लिए अमृत के समान है। उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत ने बताया कि मावठे के रूप में गिरा यह पानी फसलों के लिए फायदेमंद है। जिले में लगभग दो लाख 48 हजार हेक्टेयर में रबी की फसलें बोई गई हैं। इस वर्ष भी मुख्य रूप से जिले में गेहूं, चना और आलू की बुआई हुई है। किसानों द्वारा जिले में एक लाख 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं, आठ हजार हेक्टेयर रकबे में चना और लगभग 35 हजार हेक्टेयर में आलू की बोवनी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed