फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Trial run of every coach of metro train, 24 coaches have reached till now

Indore: मेट्रो ट्रेन के हर कोच का हो रहा ट्रायल रन, 24 कोच पहुंच चुके अब तक

Mon, 23 Sep 2024 07:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Sep 2024 07:25 PM IST
सार

इंदौर मेें 20 से ज्यादा ट्रेन चलेगी। हर इंजन के साथ तीन कोच होंगे। इस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैै। कई आधुनिक सुविधाएं कोच में रहेगी। इंदौर में आए 24 कोचों से ट्रेन के आठ सेट तैयार हो चुके हैै। 

विज्ञापन
Indore: Trial run of every coach of metro train, 24 coaches have reached till now
इंदौर मेट्रो ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें इस साल सत्रह किलोमीटर तक रेडिसन चौराहे के ट्रेक का ट्रायल रन होना हैै। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। इसके बाद कर्मशियल रन शुरू होगा। इंदौर में कुल 74 कोच आना है। अब तक 24 को वडोदरा से इंदौर पहुंच चुके है।

विज्ञापन



हर कोच का ट्रायल रन मेट्रो कार्पोरेशन की टीम कर रही है, ताकि उनकी टेस्टिंग हो सके। इंदौर के कोच की सप्लाई का जिम्मा मेट्रो कार्पोरेशन ने एल्टाम कंपनी को दिया है। तीन हजार करोड़ रुपये इसके निर्माण पर खर्च हो रहे है। मेट्रो के कोच फिलहाल गांधी नगर मेट्रो स्टेशन में खडे है। इस स्टेशन को 70 एकड़ में तैयार किया गया है। यहां एक कंट्रोल रुम भी बनेगा। इंदौर मेें ड्रायवर रहित लाइट मेट्रो चलेगी।

विज्ञापन

एक ट्रेन में 400 यात्री कर सकते हैै सफर

 

इंदौर मेें 20 से ज्यादा ट्रेन चलेगी। हर इंजन के साथ तीन कोच होंगे। इस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैै। कई आधुनिक सुविधाएं कोच में रहेगी। भीतर और कोच के बाहर कैमरे भी लगाए जाएंगे। इंदौर में आए 24 कोचों से ट्रेन के आठ सेट तैयार हो चुके हैै। वड़ोदरा के सावली प्लांट में कोच का निर्माण चल रहा है। बड़े ट्रालों मेें इन कोचों को रखकर इंदौर भेजा जाता है। क्रेन की मदद से कोच को पटरी पर रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल मेें हो सकता है संचालन

इंदौर में मेट्रो ट्रेन के 17 किलोमीटर हिस्से में ट्रायल रन शुरू हो सकता है। एयरपोर्ट रोड से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का नियमित संचालन हो फरवरी 2025 तक हो सकता है। इसके लिए लवकुश चौराहा, एमआर-10 ब्रिज, चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा, बापट चौराहा, विजय नगर चौराहा, रेडिसन चौराहे पर स्टेशन का काम अंतिम दौर में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed