{"_id":"6807e2f42b6eb481560bb023","slug":"indore-to-get-new-it-techno-park-creating-15-000-jobs-with-1000-crore-investment-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Tech Growth Conclave 2025:इंदौर को मिल रहा है 15 हजार नौकरियों वाला IT टेक्नो पार्क, 1000 करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Tech Growth Conclave 2025:इंदौर को मिल रहा है 15 हजार नौकरियों वाला IT टेक्नो पार्क, 1000 करोड़ का निवेश
Wed, 23 Apr 2025 07:12 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:12 AM IST
सार
MP Tech Growth Conclave 2025: 27 अप्रैल को इंदौर में आयोजित आईटी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री एक नए आईटी टेक्नो पार्क का शुभारंभ करेंगे, जिसे पंचशील इंफ्रा डेवलपर तैयार करेगा। इस प्रोजेक्ट से 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
इंदौर में नई आईटी कंपनियां खुलेगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री एक और आईटी पार्क की सौगात देंगे। यह पार्क ‘पंचशील (इंफ्रा डेवलपर)’ द्वारा तैयार किया जाएगा, जिसका नाम ‘आईटी टेक्नो पार्क’ होगा। जानकारी के अनुसार, इस पार्क से 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन इंदौर के महाप्रबंधक द्वारकेश सर्राफ ने बताया कि कॉन्क्लेव में देश-विदेश की लगभग 80 आईटी कंपनियों से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
1 हजार करोड़ निवेश से मिलेगा युवाओं को रोजगार
सर्राफ ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपर कॉरिडोर पर पंचशील टेक्नो पार्क प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे, जो सीसीआईपी द्वारा आवंटित 10 एकड़ जमीन पर बनेगा। यहां 20 लाख वर्गफुट क्षेत्र में आईटी बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में आईटी कंपनियां प्रारंभिक चरण में लगभग 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। इस निवेश से 15 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिंहासा आईटी पार्क में 120-सीटर इन्कयूबेशन सेंटर की भी शुरुआत करेंगे, वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और कास्टनेक्स कंपनियों का भी लोकार्पण किया जाएगा।
इन्कयूबेशन सेंटर में स्टार्टअप्स को मिलेगा नया मंच
प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10,248 वर्गफुट क्षेत्र में 100 स्टार्टअप्स के लिए इन्कयूबेशन सेंटर तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस सेंटर का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस इन्कयूबेशन सेंटर की स्थापना मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और आईआईटी इंदौर के दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से की जा रही है। यह केंद्र आगामी सात वर्षों तक युवाओं और नवाचार को नया मंच देने का काम करेगा।
विज्ञापन
पहले भी हुआ है इन्कयूबेशन सेंटर का शुभारंभ
इससे पहले एमपीआईडीसी इंदौर के क्रिस्टल आईटी पार्क में भी एक इन्कयूबेशन सेंटर शुरू किया गया था, जिसने स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब पंचशील टेक्नो पार्क और सिंहासा आईटी पार्क में होने वाले नए प्रोजेक्ट्स से इंदौर की आईटी छवि और अधिक सशक्त होगी। यह पहल न सिर्फ रोजगार को बढ़ावा देगी, बल्कि इंदौर को आईटी हब के रूप में नई ऊंचाइयों पर भी ले जाएगी।