फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three Corona patients found in Indore in ten days, fear of new variant

Indore: दस दिन में इंदौर में मिल गए कोरोना के तीन मरीज, नए वेरिएंट की आशंका

Wed, 20 Dec 2023 11:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 20 Dec 2023 11:53 AM IST
सार

 फिर से कोरोना संक्रमित मिलने पर एमजीएम मेडिकल काॅलेज में 18 बेड कोरोना संक्रमितों के लिए रिर्जव रखने को कहा गया है। दो लहरों में इंदौर में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है।

विज्ञापन
Indore: Three Corona patients found in Indore in ten days, fear of new variant
कोरोना के तीन मरीज मिले दस दिन में। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में फिर दो कोरोना के नए मरीज मिले है। सप्ताहभर पहले एक मरीज मिला था। वह ठीक हो गया। सर्दी खांसी की शिकायत के बाद डॉक्टर ने कोरोना टेस्ट कराई थी, जो पाजेटिव पाई गई। दोनों पलासिया क्षेत्र में रहने वाले महिला पुरुष एक ही परिवार से है। दोनों हाल ही में मालदीव से लौटे थे।

विज्ञापन

दोनों ए सिंटोमेटिक है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दोनों के सेंपल नए वेरिएंट की आशंका को देखते हुए जांच के लिए भोपाल एम्स भेजे गए है। तीन से चार दिन में रिपोट आ जाएगी।

विज्ञापन

कोरोना से पीडि़त 33 वर्षीय महिला होम आइसोलेशन में ठीक हो चुकी है, जबकि पति अभी होम आईसोलेशन में है। डाक्टरों ने परिवार के अन्य लोगों के सेंपल भी लिए है, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना को लेकर घबराने की जरुरत नहीं है, बस सतर्कता बरते और मास्क का इस्तेमाल करे। उधर फिर से कोरोना संक्रमित मिलने पर एमजीएम मेडिकल काॅलेज में 18 बेड कोरोना संक्रमितों के लिए रिर्जव रखने को कहा गया है। आपको बता दे कि दो लहरों में इंदौर में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 1472 है। इंदौर में कोरोना का एक्टिव मरीज फिलहाल एक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed