फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Threat to blow up two schools of Indore with bombs, school evacuated after taking leave

Indore: इंदौर की दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, छुट्टी कर खाली कराया स्कूल

Tue, 04 Feb 2025 01:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Feb 2025 01:31 PM IST
सार

इंदौर के राऊ क्षेत्र के इंदौर पब्लिक स्कूल  और खंडवा रोड के एनडीपीएस स्कूल में सुबह उस वक्त खलबली मच गई जब स्कूल को ई मेल पर बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Indore: Threat to blow up two schools of Indore with bombs, school evacuated after taking leave
स्कूली छात्रो की छुट्टी कराई गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के दो निजी स्कूलों को बम में उड़ाने की धमकी मिलने के बाद भय का माहौल नजर  आया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उनकी छुट्टी कर दी और कक्षों को खाली करा दिया। दोनों स्कूलों की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता पहुंच गया, हालांकि किसी तरह की विस्फोटक सामग्री टीम को नहीं मिली। दोनो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल पर मिली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

इंदौर के राऊ क्षेत्र के इंदौर पब्लिक स्कूल  और खंडवा रोड के एनडीपीएस स्कूल में सुबह उस वक्त खलबली मच गई जब स्कूल को ई मेल पर बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अफसरों ने पढ़ने आए बच्चों को घर भेजने के लिए कहा, ताकि पालक चितिंत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनो स्कूलों की नर्सरी से लेकर कक्षा 12 वीं तक की छुट्टी कर दी गई। पालकों ने वाट्सअप ग्रुपों पर जब यह खबर पढ़ी तो कई पालक खुद बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए थे। कुछ ही देर में स्कूल परिसर खाली हो गए,हालांकि स्कूल स्टाॅफ परिसर में मौजूद रहा।

 

मौके पर बम निरोधक दस्ते और स्नीफर डाॅग को भी लाया गया, ताकि विस्फोटक सामग्री का पता चल सके। दो घंटे की जांच के बाद दोनो स्कूलों में कुछ नहीं मिला।

ई मेल किसने किया और उनका क्या इरादा था। इसकी जांच पुलिस व अन्य जांच एंजेसियां कर रही है। आपको बता दे कि इससे पहले भी धार रोड क्षेत्र के एक स्कूल और इंदौर विमानतल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed