फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Thieves did not even spare God, took the priest hostage, stole the gold locket from the idol, looted t

Indore: चोरो ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, पुजारी को बनाया बंधक, मूर्ति से सोने का लाॅकेट चुराया,दानपेटी लूट ली

Thu, 11 Jul 2024 11:48 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 11 Jul 2024 11:48 AM IST
सार

लुटेरों ने दुर्गा प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का लाॅकेट भी नहीं छोड़ा। उसे भी लूट कर ले गई। बताते है कि लुटेरों की संख्या छह से ज्यादा थी। पुलिस को आशंका है कि बाग-टांडा के बदशाम इस तरह की डकैती डालते है। इस वारदात को भी उन्होंने अंजाम दिया होगा।

विज्ञापन
Indore: Thieves did not even spare God, took the priest hostage, stole the gold locket from the idol, looted t
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में चोरों ने एक मंदिर की निशाना बनाया। अलवासा गांव के वैष्णोधाम मंदिर में घुसे चोरों ने पुजारी,सेवादार को बंधक बनाया। इसके बाद दानपेटी लूट ली।

विज्ञापन

लुटेरों ने दुर्गा प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का लाॅकेट भी नहीं छोड़ा। उसे भी लूट कर ले गई। बताते है कि लुटेरों की संख्या छह से ज्यादा थी। पुलिस को आशंका है कि बाग-टांडा के बदशाम इस तरह की डकैती डालते है। इस वारदात को भी उन्होंने अंजाम दिया होगा।

विज्ञापन

मंदिर में हुई इस घटना से ग्रामीणों मेें रोष हैै। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की हैै। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है,ताकि लुटेरों का सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को पुजारी रामकिशन ने बताया कि वे और सेवादार मंदिर के बरामदे में सो रहे थे। आधी रात को कुछ लोग मंदिर में घुसे। उनके हाथ में लाठियां व हथियार थे। हमारी नींद खुल गई।



मैने जोर से चिल्लाया तो एक बदमाश ने मेरे सिर पर डंडा मार दिया और चुप रहने को कहा। इसके बाद सेवादार और मुझे  रस्सी से बांध दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

बदमाश दानपेटी उठाई। मूर्ति पर चढ़ा मंगलसूत्र और लाॅकेट लूट लिया। इसके बाद वे भाग गए। पुजारी ने बताया कि जैसे-तैसे हमने शरीर पर बंधी रस्सी खोली और ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। पुजारी ने बताया कि बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और ग्रामीण बोली बोल रहे थे। उनकी उम्र 25 से 30 साल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed