फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: There is a problem in MP regarding children of Pakistani father and Indian mother, police sought advic

Indore: एमपी में पाकिस्तानी पिता और हिन्दुस्तानी मां के बच्चों को लेकर फंसा पेंच, पुलिस ने मांगी सलाह

Tue, 29 Apr 2025 06:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Apr 2025 06:09 PM IST
सार

जिन पाकिस्तानी युवतियों ने मध्य प्रदेश में आकर विवाह किया है और उनके पास लांग टर्म वीजा है। उन्हें फिलहाल देश छोड़ने की जरुरत नहीं है। केंद्र से आए आदेश के बाद पुलिस ने 14 नागरिकों को चिन्हित किया है।  तय गाइडलाइन के हिसाब से वापस भेजा जाना है।

विज्ञापन
Indore: There is a problem in MP regarding children of Pakistani father and Indian mother, police sought advic
इंदौर में तीन पाकिस्तानी नागरिकों को भेजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा रद्द करते हुए उन्हें फिर पाकिस्तान लौटने को कहा है। मध्य प्रदेश में कई लोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आकर रह रहे है। प्रदेश में पुलिस ने 9 बच्चों की पहचान की है। जिनके पिता तो पाकिस्तानी है, लेकिन मां हिन्दुस्तानी। उन्हे लेकर विभाग पसोपेश में है।

विज्ञापन

 

अब बच्चों को किस देश का नागरिक माना जाए। उन बच्चों के लिए पुलिस ने गृह मंत्रालय से सलाह मांगी है। 9 में से चार अंदौर, 3 जबलपुर और दो भोपाल में मिले है। विभाग ने इस बारे में चिठ्ठी लिखी है। अभी गृह विभाग की तरफ से इस बारे में कोई जबाव नहीं आया है।फिलहाल मध्य प्रदेश में 228 पाकिस्तानी अलग-अलग वीजा पर रह रहे है। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में है।

विज्ञापन

 

उधर जिन पाकिस्तानी युवतियों ने मध्य प्रदेश में आकर विवाह किया है और उनके पास लांग टर्म वीजा है। उन्हें फिलहाल देश छोड़ने की जरुरत नहीं है। केंद्र से आए आदेश के बाद पुलिस ने 14 नागरिकों को चिन्हित किया है। जिन्हें तय गाइडलाइन के हिसाब से वापस भेजा जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश छोड़कर पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुके है। मध्य प्रदेश में कोई भी पाकिस्तानी मेडिकल वीजा पर नहीं आया है। पहले इंदौर में आंखों के आपरेशन के लिए काफी पाकिस्तानी आ चुके थे। पुलिस अफसरों का कहना है कि जो पाकिस्तानी तय मियाद के बाद गैरकानूनी तरीके से मध्यप्रदेश में रहते है तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें तीन साल की कैद और तीन लाख का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed