फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The sword in the hand of the Shivaji statue in Indore has broken off; the matter has reached the polic

इंदौर: इंदौर के शिवाजी स्टेचू में शिवाजी के हाथ की तलवार टूटी, थाने तक पहुंचा मामला

Thu, 10 Sep 2026 09:01 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 10 Sep 2026 09:01 PM IST
सार

इंदौर के व्हाइट चर्च चौराहा स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों ने नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार को प्रतिमा की तलवार टूटी मिली, जबकि घोड़े का पट्टा भी क्षतिग्रस्त मिला।  समाज के लोग मौके पर पहुंचे और थाने में  शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Indore: The sword in the hand of the Shivaji statue in Indore has broken off; the matter has reached the polic
शिवाजी प्रतिमा की तलवार गुरुवार को टूटी मिली। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के व्हाइट चर्च चौराहा पर स्थापित शिवाजी प्रतिमा की तलवार गुरुवार को टूटी मिली। समाजजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने तलवार को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन


इसके बाद समाज के लोग थाने पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। चौराहे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

 

इंदौर की शिवाजी प्रतिमा की तलवार किसी ने तोड़ दी है। धातु की यह तलवार काफी वजनी है। उसे तोड़कर ले जाने के प्रयास की आशंका मराठा संगठन से जुड़े लोगों ने जताई है। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष चंदू कुंजीर को तलवार तोड़े जाने की जानकारी मिली। वे समाजजनों के साथ पहले प्रतिमा स्थल पहुंचे। इसके बाद वे संयोगितागंज थाने गए और अफसरों से कहा कि छत्रपति शिवाजी की तलवार और घोड़े का पट्टा टूटा है। किसी ने जानबूझकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

समाजजनों ने नगर निगम के अफसरों से मांग की है कि वे प्रतिमा स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके। तीन साल पहले ही शिवाजी सर्कल को नगर निगम ने संवारा था। किले की प्रतिकृति के साथ शिवाजी प्रतिमा को नए सिरे से स्थापित किया गया था। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर मराठा समाज के लोग नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed