फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The second side of Lavkush intersection in Indore is opened for traffic, now there will be no traffic

Indore: इंदौर में लवकुश चौराहे की दूसरी भुजा ट्रैफिक के लिए खोली, अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम

Sun, 12 Jan 2025 02:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 Jan 2025 02:49 PM IST
सार

रविवार को ब्रिज की भुजा से सुपर काॅरिडोर की तरफ से सुखलिया ग्राम की तरफ आने वाला ट्रैफिक आसानी से गुजरा। अभी तक वाहन ब्रिज के नीचे से जाते थे। इस कारण ट्रैफिक जाम होता था। इस चौराहे पर भारी वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा रहती है।

विज्ञापन
Indore: The second side of Lavkush intersection in Indore is opened for traffic, now there will be no traffic
लवकुश चौराहे के ब्रिज से ट्रैफिक शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के व्यस्त चौराहों में से एक लवकुश चौराहे पर रविवार को ब्रिज की दूसरी भुजा भी ट्रैफिक के लिए खोल दी गई। इससे अब चौराहे पर ट्रैफिक जाम नहीं होगा। एक भुजा का लोकार्पण दो माह पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था, लेकिन दूसरी भुजा बैगर किसी आयोजन के लिए खोल दी गई है।

विज्ञापन


सालभर के बीच इस चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज भी तैयार हो जाएगा। यह प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज होगा। जो एक ब्रिज और मेट्रो ट्रेक को क्रास करके दूसरी तरफ उतरेगा। इसकी लंबाई एक किलोमीटर है,जबकि चौड़ाई 24 मीटर है।

विज्ञापन

 

रविवार को ब्रिज की भुजा से सुपर काॅरिडोर की तरफ से सुखलिया ग्राम की तरफ आने वाला ट्रैफिक आसानी से गुजरा। अभी तक वाहन ब्रिज के नीचे से जाते थे। इस कारण ट्रैफिक जाम होता था। इस चौराहे पर भारी वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा रहती है। इसके चलते यह ब्लैक स्पाॅट भी बना हुआ था। सालभर में यहां हादसों के कारण सात मौतें हो चुकी थी,लेकिन अब भारी वाहन भी ब्रिज से गुजर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

70 फीट ऊंचाई पर बन रहा नया ब्रिज

चौराहे पर एक ब्रिज तो बन चुका है, लेकिन उसे क्रास कर उज्जैन की तरफ बनाए जा रहे ब्रिज पर स्लैब डालने का काम चल रहा है। इस ब्रिज की ऊंचाई जमीन से 70 फीट है,क्योकि तय नियमों के हिसाब से मेट्रो ट्रेक के 20 फीट के उपर से ही दूसरा स्ट्रक्चर बनाया जा सकता है।




ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ब्रिज की लंबाई भी दूसरे ब्रिजों की अपेक्षा ज्यादा रखी गई है। ब्रिज की दूसरी भुजा अरबिंदो अस्पताल के गेट के पास तक आ रही है। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग इंदौर-उज्जैन का छह लेन ब्रिज बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed