Indore: 18 मौतों के बाद भी नहीं लिया सबक, भागीरथपुरा में बिछाई गई नर्मदा लाइन टेस्टिंग के दौरान फूटी
भागीरथपुरा में दूषित पानी से 18 मौतों के बाद भी अफसरों ने कुछ नहीं सीखा है। पानी के लिए यहां पर बिछाई गई नर्मदा पाइप लाइन बुधवार को टेस्टिंग के दौरान फूट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के भागीरथपुरा में बिछाई गई नर्मदा लाइन बुधवार को टेस्टिंग के दौरान ही फूट गई। इस लाइन को तीन दिन पहले डाला गया था। जिस हिस्से में पाइप लीकेज हुआ है, वहां फिर खुदाई कर लाइन दुरुस्त की गई है। अब गुरुवार को फिर टंकी से पानी छोड़कर लाइन की जांच की जाएगी। वैसे तो यह लाइन कई दिनों से मंजूर थी, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ पाई थी और बस्ती में दूषित पेयजल के कारण 18 लोगों की मौत हो गई और डेढ़ हजार से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें:इंदौर के सिस्टम में लीकेज, जब नल से आने वाले पानी से ही भरोसा टूट गया; तो फिर बचा ही क्या?
मौतों का मुद्दा गरमाने के बाद अफसरों ने ताबड़तोड़ लाइन डाली, हालांकि आठ दिन पहले उद्यान में बने शौचालय को तोड़कर यह दावा किया गया था कि लाइन में ड्रेनेज का पानी वहीं से मिक्स हो रहा था, लेकिन जब बाद में भी गंदे पानी की समस्या बरकरार रही तो फिर अफसरों ने नई लाइन बिछाने का ही फैसला ले लिया था।
बस्ती में जाने वाले मार्ग पर रविवार को खुदाई कर पुरानी लाइन निकाली गई थी और सोमवार को वहां नए पाइप बिछाए गए। उन्हें जोड़ा गया और मंगलवार को गिट्टी डालकर लाइन के ऊपर रोलर चलाकर सड़क को समतल कर दिया था। इस वितरण लाइन को भागीरथपुरा टंकी से जोड़ा गया।
दोपहर में बस्ती में अफसर पहुंचे और टंकी से सप्लाई शुरू हुई। कुछ देर बाद गली में पानी का फव्वारा नजर आने लगा। दरअसल जल्दबाजी में डाले गए पाइप ठीक से सेट नहीं हुए थे और एक हिस्से में लाइन फूट गई। ताबड़तोड़ सप्लाई बंद की गई और जिस जगह से लाइन में लीकेज था, वहां खुदाई कर लाइन को ठीक किया गया। पुरानी लाइन जर्जर होने के कारण कमजोर हो चुकी थी, इस कारण तीन दिन में नई लाइन बिछाई गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
