फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The family members taking the sick youth changed the route due to the fear of jam, he died due to dela

Indore: बीमार युवक के परिजनों को थी जाम की आशंका, बदला रास्ता, देरी के कारण हुई मौत

Thu, 03 Jul 2025 11:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Jul 2025 11:59 PM IST
सार

धीरज को शिप्रा के आगे योगीराज अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पुलिस ने पोस्मार्टम भी कराया है। उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। धीरज एक कंपनी में काम करता था। परिवार में पत्नी और एक बेटी है

विज्ञापन
Indore: The family members taking the sick youth changed the route due to the fear of jam, he died due to dela
मृतक धीरज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-देवास रोड पर चक्काजाम के कारण हुई मौत का मामला गरमाया हुआ है। अब एक युवक की मौत जाम की आशंका के चलते लंबा रास्ता तय करने के कारण हुई है। युवक को उल्टी-दस्त हो रहे थे। अस्पताल ले जाते समय जाम में फंसने से बचने के लिए वे शिप्रा से सांवेर रोड की तरफ होते हुए मांगलियां पहुंचे, लेकिन देरी की वजह से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

युवक का नाम धीरज पिता गणेश चौधरी है। परिजनों ने बताया कि धीरज को उल्टी-दस्त हो रहे थे। रात को जब तबीयत ज्यादा खराब हुई तो हम उसे कार से सिंगापुर टाउनशिप के रास्ते अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन जाम की आशंका के चलते परिजनों ने कार मोड़ ली और सांवेर वाली सड़क से होते हुए मांगलिया के लिए रवाना हुए।वहां उसे निजी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी, लेकिन एबी रोड पर जाम की आशंका के चलते परिजन उसे इंदौर के बजाए देवास के अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

 

धीरज को शिप्रा के आगे योगीराज अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पुलिस ने पोस्मार्टम भी कराया है। उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। धीरज एक कंपनी में काम करता था। परिवार में पत्नी और एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल ले जाते समय देरी हुई। यदि समय पर उपचार मिलता तो हो सकता था उसकी जान बच जाती। सिंगापुर टाउनशिप वाले मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। इसको लेकर रहवासियों ने एक दिन पहले प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed