फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The corporation got color painted on the BRTS which was being demolished.

Indore: जिस बीआरटीएस को तोड़ने की तैयारी, उस पर निगम ने करा दिया कलर पेंट

Sat, 23 Nov 2024 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Nov 2024 06:45 PM IST
सार

शहर की जनता भी सरकार के इस फैसले हैरान है,क्योकि यह देश का पहला बीआरटीएस प्रोेजेक्ट था। जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया था। इसके बाद पुणे, दिल्ली, अहमदाबाद में बीआरटीएस बना। इंदौर बीआरटीएस पर 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

विज्ञापन
Indore: The corporation got color painted on the BRTS which was being demolished.
बीआरटीएस - फोटो : amar ujala

विस्तार

जनता की कमाई किस तरह फिजूलखर्च होती है। इसकी बानगी एक बार फिर इंदौर में देखने को मिली। हाल ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर यात्रा के दौरान बीआरटीएस को तोड़ने के निर्णय का जिक्र किया। उसके बजाए ब्रिज बनाए जाएंगे, लेकिन नगर निगम उस बीआरटीएस की बस लेन की कलर पेंट करा रहा है। जिसे भविष्य में तोड़ा जाएगा। दोनों तरफ के डिवाइडरों के अलावा रैलिंग पर हुए पेंट में नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च कर दिए, जो किसी काम के नहीं रहेंगे। कोर्ट से अनुमति मिलते ही इसे तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

 

यह कलर पेंट विजय नगर चौराहा से लेकर एलआईजी चौराहा तक पिछले सप्ताह ही कराया गया,क्योकि इंदौर में होने वाली इंटरनेशनल मीटिंग और स्वच्छता रैंकिंग सर्वे होना है। इस कारण बीआरटीएस को भी सजाया गया है। बस लेन की रैंलिग में सजावटी पौधे भी लगाए गए है, लेकिन वे सब तोड़ दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 

शहर की जनता भी सरकार के इस फैसले हैरान है,क्योकि यह देश का पहला बीआरटीएस प्रोेजेक्ट था। जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया था। इसके बाद पुणे, दिल्ली, अहमदाबाद में बीआरटीएस बना। इंदौर बीआरटीएस पर 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस पर चलने वाली बसों में हर दिन 70 हजार से ज्यादा यात्री करते है,लेकिन बीआरटीएस तोड़ने के निर्णय से 300 करोड़ के निर्माण तो टूटेगा,लेकिन शहर की लोक परिवहन व्यवस्था भी कमजोर हो जाएगी। उधर मेयर पुष्य मित्र भार्गव का कहना है कि 11 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बसें संचालित होती रहेगी। सिर्फ बस लेन को हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed