Indore News: इंदौर में होगी 18वें ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक, अलग-अलग देशों के कृषि विशेषज्ञ होंगे शामिल
इंदौर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। अगले माह यहां 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के तहत कृषि मंत्रियों की अहम बैठक आयोजित होगी, जिसमें 11 देशों के प्रतिनिधि शामिल होकर कृषि और डिजिटल तकनीकों पर मंथन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में डेढ़ साल बाद फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन होने जा रहा है। देश में होने वाले 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में कृषि मंत्रियों की बैठक इंदौर में होगी। इस बैठक में अलग-अलग देशों के कृषि विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। यह बैठक 12 व 13 जून को होगी। उससे पहले 9 जून से 11 जून तक कृषि क्षेत्र से जुड़े अफसरों की बैठकें होंगी।
इसकी तैयारियों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को इंदौर आए और अफसरों व किसानों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। दरअसल, शिवराज ही चाहते थे कि सम्मेलन के तहत यह बैठक इंदौर में हो, क्योंकि इंदौर स्वच्छता अभियान में देशभर में अपना लोहा मनवा चुका है। इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, जी-20 देशों की बैठक सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन हो चुके हैं।
अगले माह होने वाली इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र के अलावा सऊदी अरब व इंडोनेशिया सहित 11 देशों के कृषि मंत्री व प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में कृषि, डिजिटल कृषि तकनीक, तकनीकी आदान-प्रदान सहित अन्य विषयों पर गहन मंथन होगा। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर को एक बार और इस बैठक के जरिए मेहमाननवाजी का मौका मिलने जा रहा है। यह बैठक देशों के कृषि क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है।
दो चरणों में होगी बैठक
यह बैठक दो चरणों में होगी। कृषि विशेषज्ञों व अफसरों का आगमन इंदौर में 9 जून को होगा। अलग-अलग सत्रों में बैठक कर अधिकारी तकनीक, नई किस्मों सहित अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 12 व 13 जून को इंदौर में अलग-अलग देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक होगी। पिछले साल ब्रिक्स सम्मेलन ब्राजील में हुआ था।
