{"_id":"66f96732cb63bd3eef078550","slug":"indore-students-learned-the-history-of-indore-saw-ghats-and-temples-in-the-heritage-walk-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: विद्यार्थियों ने जाना इंदौर का इतिहास, हेरिटेज वाॅक में देखे कान्ह के प्राचीन घाट और मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: विद्यार्थियों ने जाना इंदौर का इतिहास, हेरिटेज वाॅक में देखे कान्ह के प्राचीन घाट और मंदिर
Sun, 29 Sep 2024 08:11 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:11 PM IST
सार
हेरिटेज वॉक में बताया गया कि हम जिस घाट पर खड़े है उसका इतिहास बहुत गौरवशाली है। कल-कल करती कान्ह सरस्वती नदी इस घाट से बहती थी और इंदौर को भी नदियों वाला शहर होने का गौरव हासिल था, लेकिन अब उसमें गंदगी समा चुकी है।
विज्ञापन
अभ्यास मंडल की हेरिटेज वाॅक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में अभ्यास मंडल ने रविवार को कृष्णपुरा छत्री से कान्ह सरस्वती तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। इसमें शामिल काॅलेज के विद्यार्थियों ने शहर के इतिहास के बारे में जाना। सबसे पहले अहिल्या की प्रतिमा को माल्यार्पण कर युवाओं की मौजूदगी में अभ्यास मंडल द्वारा कान्ह सरस्वती को उसका वैभव फिर लौटाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
हेरिटेज वॉक की शुरुआत कृष्णपुरा छत्री पर श्रमदान और सफाई के साथ की गई। हेरिटेज वॉक में बताया गया कि हम जिस घाट पर खड़े हैं उसका इतिहास बहुत गौरवशाली है। कल-कल करती कान्ह सरस्वती नदी इस घाट से बहती थी और इंदौर को भी नदियों वाला शहर होने का गौरव हासिल था, लेकिन अब उसमें गंदगी समा चुकी है।
विज्ञापन
हेरिटेज वॉक कृष्णापुरा घाट से शुरू होकर हरसिद्धि घाट होते हुए गणगौर घाट पहुंची। डॉ. माला सिंह ठाकुर ने बताया कि यह वही घाट है जो इंदौर की परंपराओं संस्कृति रिवाजों का साक्षी रहा है। पुरातन घाट को देखकर विद्यार्थी बहुत आश्चर्यचकित हुए। विद्यार्थी चोइथराम चौराहा पर कान्ह-सरस्वती मिलन स्थल से होते हुए नहर भंडार पहुंचे। इसके बाद फिर सभी कृष्णापुरा छत्री पर पहुंचे। यहां हेरिटेज वॉक का समापन हुआ।
विज्ञापन
कृष्णपुरा घाट पर स्वच्छता की शपथ अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने दिलाई। कार्यक्रम में गौतम कोठारी, डॉ.मनीषा गौर, एन.के. उपाध्याय, मुरली खंडेलवाल, शफी शेख, पराग जटाले, द्वारका मालवीय, साकेत बड़ोदिया, सुनील व्यास, किशन सोमानी, शरद सोमपुरकर, हर्षवर्धन राजपूत, नीरजा व्यास, हर्षिता सिंह, श्रुति जैन, सुषमा केवट, साधना नरवरिया के साथ विभिन्न महाविद्यालय से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे।
