फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Student returning home from hostel for Dussehra dies in road accident

इंदौर: दशहरे पर हाॅस्टल से घर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Sat, 17 Oct 2026 08:03 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 17 Oct 2026 08:03 PM IST
सार

दशहरे की छुट्टियों में  त्योहार मनाने घर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इंदौर के पालदा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा ट्रक के पहियों के नीचे आ गई, जबकि बाइक चला रहे उसके मौसा घायल हो गए।

विज्ञापन
Indore: Student returning home from hostel for Dussehra dies in road accident
सड़क हादसे में छात्रा की मौत। - फोटो : amarujala

विस्तार

दशहरे का त्योहार परिजनों के साथ मनाने के लिए हॉस्टल से घर लौट रही एक छात्रा की पालदा क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिए उसे रौंदते हुए निकल गए। वह अपने मौसा के साथ बाइक पर सवार थी। हादसे में उसके मौसा भी घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन

देवास निवासी महिमा, पिता गल सिंह सोलंकी, कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। दशहरे के त्योहार पर होने वाली छुट्टियों में वह इंदौर में रहने वाली अपनी मौसी के घर आ रही थी। उसे लेने के लिए उसके मौसा गए थे। दोनों बाइक पर सवार होकर डबल चौकी से इंदौर के लिए निकले थे।

विज्ञापन

 

इसी दौरान पालदा क्षेत्र में तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मौसा के पैर की हड्डी टूट गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि सालभर में पालदा क्षेत्र में पांच हादसे हो चुके हैं। यह क्षेत्र ब्लैक स्पॉट में तब्दील हो चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही और उनकी गति पर नियंत्रण नहीं होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed