फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Stray cattle increased again in Indore, illegal enclosures also started being built

Indore: इंदौर में फिर बढ़े आवारा मवेशी, अवैध बाड़े भी बनने लगे

Sat, 17 Aug 2024 08:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 17 Aug 2024 08:36 PM IST
सार

इंदौर की सड़कों पर फिर से आवारा पशु दिखाई दे रहे है। पांच साल पहले पशुपालक ने एक नगर निगम कर्मचारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद तत्कालीन निगमायुुक्त मनीष सिंह ने इंदौर में  आवारा पशु हटाने का अभियान चलाया था। 

विज्ञापन
Indore: Stray cattle increased again in Indore, illegal enclosures also started being built
इंदौर में फिर आवारा मवेशी नजर आने लगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बीते कुछ महीनों से सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। वहीं आवारा मवेशी भी बढ़ गए है। शहरवासी लगातार इसकी शिकायतेें भी नगर निगम कंट्रोल रुम पर कर रहे है। शिकायत के चलतेे नगर निगम ने वैशाली नगर क्षेत्र में दो अवैध बाड़े भी तोड़े हैै।

विज्ञापन

 

चार साल पहले इंदौर आवारा मवेशियों से मुक्त हो चुका था, लेकिन अफसरों की लापरवाही के चलते फिर पशु पालकों ने इंदौर में पशु पालन शुरू कर दिया है।

इंदौर की सड़कों पर फिर से आवारा पशु दिखाई दे रहे है। पांच साल पहले पशुपालक ने एक नगर निगम कर्मचारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद तत्कालीन निगमायुुक्त मनीष सिंह ने इंदौर में  आवारा पशु हटाने का अभियान चलाया था। अब पशु पालकों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज होने लगे थे।

विज्ञापन

 

पशु पालन से जुड़े लोगों को शहर से बाहर पशुअेेां को ले जाने पर मजबूर किया गया। स्वच्छता में नंबर वन आने के बाद आवारा मवेशियों को शहर से गायब हो जाना भी इंदौर के लोगों को अच्छा लगा था,क्योकि उनके कारण यातायात बाधित होता और सड़क पर हादसे भी हो रहे थे। बाड़ों के आसपास गंदगी भी काफी रहती थी, लेेकिन अब वह स्थिति फिर निर्मित होने लगी है। सड़कों पर पशु विचरण करते देखे जा रहे हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खाली मैदानों व बगीचों में अवैध पशु बांधे जाने लगे है। रहवासी विरोध करते है तो उन्हें भी पशु पालक धमकाते है। अफसरों का कहना है कि अवैैध बाडे की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तोड़ने का काम शुरू किया है। पशु पालकों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

 

दो बाड़े तोड़ेे, 40 पशु जब्त

नगर निगम ने वैशाली नगर में पशु पालक रितेश यादव के बाड़े तोड़े। जेसीबी की मदद से बाड़े तोड़े गए। बगीचे की जमीन पर बाड़े बनाए गए थे। अफसरों ने कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बाड़े चिन्हित किए है और आने वाले दिनों में उन्हें भी तोड़ा जाएगा। जब्त किए गए पशु यशवंत सागर की गौाशाला में भेजे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed