फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: State Police Service officer Anjana Tiwari gets President's medal

Indore: राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी अंजना तिवारी को राष्ट्रपति पदक

Wed, 14 Aug 2024 08:06 PM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 Aug 2024 08:06 PM IST
सार

1998 में राज्य पुलिस सेवा में आईं सुश्री तिवारी फिलहाल उज्जैन मेें पीटीएस एसपी के पद पर पदस्थ है। उन्होंने पुलिस सेवा में अपने कॅरियर की शुरुआत इंदौर में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में की थी।

विज्ञापन
Indore: State Police Service officer Anjana Tiwari gets President's medal
आईपीएस अंजना तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी अंजना तिवारी का चयन इस वर्ष सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति  पुलिस पदक के लिए हुआ है। यह पदक उन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

 

1998 में राज्य पुलिस सेवा में आईं सुश्री तिवारी फिलहाल उज्जैन मेें पीटीएस एसपी के पद पर पदस्थ है। उन्होंने पुलिस सेवा में अपने कॅरियर की शुरुआत इंदौर में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में की थी। वे इंदौर में डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी मुख्यालय, एएसपी ट्रैफिक, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक, एएसपी मुख्यालय, एसपी फायर और 15वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थ रह चुकी हैं।

विज्ञापन

 

वे सीएसपी देवास, एसडीओपी मंडलेश्वर, सीएसपी उज्जैन और एसपी एसटीएफ के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। एएसपी ट्रैफिक रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए उन्हें रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईपीएस तिवारी संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में 2010 में सूडान और 2022 में दक्षिणी सूडान में भी भारत के प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। वर्ष 2004 और 2016 में सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन में महतवापूर्ण जिम्मेदरियों का निर्वाह किया। इसके लिए उन्हे पुलिस महानिदेशक डिस्क तथा सिंहस्थ मैडल से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed