फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Speeding car rams into container, one student dead, five injured

Indore: दिल्ली और यूपी के छात्रों की तेज रफ्तार कार इंदौर-देवास रोड पर कंटेनर में घुसी, दो की मौत, चार घायल

Mon, 04 Nov 2024 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Nov 2024 07:53 PM IST
सार

दिल्ली से किराए की कार लेकर आए दोस्त राज से मिलने के बाद सोमवार अल सुबह भोपाल जाने के लिए निकलेे थे और एबी रोड पर कार कंटेनर में जा घुसी।आगे की सीट पर बैठे धेर्य की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अभय वर्मा और श्रेयांश की हालत नाजुक हैै।

विज्ञापन
Indore: Speeding car rams into container, one student dead, five injured
इंदौर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने दोस्त से मिलने दिल्ली, यूपी के नोएडा और मुज्जफरनगर से आए युवकों की कार इंदौर-देवास रोड पर एक कंटेनर में जा घुसी। छात्र इंदौर से भोपाल की तरफ जा रहे थे। इस हादसे में दो छात्रो की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


हादसे में मृत छात्र का नाम धैर्य है,  श्रेयांश सिंह है। अभय वर्मा, रोहित पुनिया, मोहित और विनायक सिंह घायल हुए हैं। सभी छात्र वैल्लूर विश्व विद्यालय में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। वे दीपावली पर छुट्टी होने के कारण इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले अपने दोस्त राज से मिलने आए थे।
विज्ञापन


दिल्ली से किराए की कार लेकर आए दोस्त राज से मिलने के बाद सोमवार अल सुबह भोपाल जाने के लिए निकले थे, इसी बीच एबी रोड पर कार कंटेनर में जा घुसी। आगे की सीट पर बैठे धैर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभय वर्मा की हालत नाजुक है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। श्रेयांश ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हिस्से में घुसी थी कार
कार कंटेनर के पिछले हिस्से में घुस गई थी। कार को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और दरवाजे के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला। पुलिस अफसरों ने घायल के दोस्त राज को भी मौके पर बुलाया और दोस्तों के परिजनों को सूचना देने के लिए कहा। घायल छात्रों के परिजन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। कंटेनर चालक फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed