फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Speaking against Ayodhya residents proved costly for Malvi Bhabhi, complaint reached police

Indore:अयोध्यावासियों के खिलाफ बोलना महंगा पड़ा मालवी भाभी को, पुलिस तक पहुंची शिकायत

Sat, 08 Jun 2024 09:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 08 Jun 2024 09:57 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने अयोध्या को लेकर विवादित पोस्ट डाल दी। इसे लेकर वे ट्रोल भी हुई। कई लोगों ने कमेंट कर उनकी इस पोस्ट पर आपत्ति ली। युवा कांग्रेस समन्यवयक अभिजीत पांडे ने इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
Indore: Speaking against Ayodhya residents proved costly for Malvi Bhabhi, complaint reached police
मालवी भाभी के खिलाफ शिकायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मालवी भाभी के नाम से प्रसिद्ध प्रतिक्षा जैन नय्यर को अयोध्यावासियों के खिलाफ बोलना भारी पड़ा। उन्होंने इंस्टा और फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर अयोध्या जाने वाले पर्यटकों से अयोध्यावासियों का बहिष्कार करने की बात कहीं थी। यह बात कांग्रेस को नागवार गुजरी।उन्होंने मालवी भाभी के खिलाफ शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर डाली।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अयोध्या लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हार गए है। सोशल मीडिया पर अयोध्या को लेकर कई तरह के मैसेज चल रहे और मीम बन रहे है। इंदौर की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रतिक्षा जैन मालवी भाभी के नाम से प्रसिद्ध है।वे मालवी भाषा में अपनी पोस्ट अपलोड करती है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने अयोध्या को लेकर विवादित पोस्ट डाल दी। इसे लेकर वे ट्रोल भी हुई। कई लोगों ने कमेंट कर उनकी इस पोस्ट पर आपत्ति ली। युवा कांग्रेस समन्यवयक अभिजीत पांडे ने कहा कि वोटरों को जनप्रतिनिधि चुनने का संविधान में लोकतांत्रिक अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बहिष्कार की मांग कर मालवी भाभी ने शांति भंग करने की कोशिश की है। पांडे ने क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश दंडोतिया को लिखित शिकायत कर धारा-153,195 और 294 के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान युवा कांग्रेस नेता स्वप्निल कांबले, नितिन कुशवाह व अन्य नेता मौजूद थे। शिकायत में पोस्ट के स्क्रीन शाॅट भी दिए गए है।

आपत्ति के बाद हटाया वीडियो

अयोध्या को की गई पोस्ट पर विवाद गहराने के बाद प्रतिक्षा ने वीडियो अपने अकाउंट से हटा लिया। ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर वीडियो पर आपत्ति ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed