फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Speaker said in the discussion of Abhyaas Mandal- 26 percent of the tax of the entire state goes to th

Indore:अभ्यास मंडल की परिचर्चा में बोले वक्ता- पूरे प्रदेश का 26 प्रतिशत टैक्स इंदौर से सरकार को जाता है

Mon, 17 Mar 2025 08:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 17 Mar 2025 08:45 PM IST
सार

अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने कहा वर्तमान बजट का 15 प्रतिशत बजट इंदौर के लिए प्रस्तावित है जो अपने आप मे बहुत बड़ी बात है पूरे प्रदेश का 26 प्रतिशत टैक्स इंदौर से शासन को मिलता है।

विज्ञापन
Indore: Speaker said in the discussion of Abhyaas Mandal- 26 percent of the tax of the entire state goes to th
बजट पर अपने विचार रखते जयंतीलाल भंडारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यास मंडल ने सोमवार को जाल सभागृह में बजट पर चर्चा  आयोजित की। जिसमें वक्ताओं ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए बजट में किए गए प्रावधानों पर प्रकाश डाला। अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के बजट का 15 प्रतिशत पैसा इंदौर के लिए प्रस्तावित है, यह अपने आप मे बहुत बड़ी बात है। पूरे प्रदेश का 26 प्रतिशत टैक्स इंदौर से ही शासन को मिलता है। यह उम्मीदों का शहर है।

विज्ञापन


महानगर विकास प्राधिकरण बने : कोठारी
डॉ. गौतम कोठारी कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है। यहां जीडीपी में 40 प्रतिशत योगदान कृषि क्षेत्र का है, जबकि उद्योगों का योगदान 19 प्रतिशत है। अब इंदौर की जरूरतें भी बड़ी हो गई हैं। इंदौर के लिए नया मास्टर प्लान आना चाहिए। यहां महानगर विकास प्राधिकरण बनना चाहिए। अभी इनके लिए नोटिफिकेशन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कर्ज और बजट बराबर : गोयल
सीए राजेंद्र गोयल ने कहा वर्तमान में प्रदेश का चार लाख 21 हजार करोड़ का बजट है, जबकि उतना ही कर्ज सरकार पर है। रेवड़ी कल्चर पर रोक लगना चाहिए। जगदीश वर्मा ने कहा कि आज के समय में त्वरित एवं नियोजित आर्थिक निर्णय की जरूरत है। नवाचार के लिए बजट में ज्यादा प्रावधान होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन वैशाली खरे ने किया। आभार डॉ. माला सिंह ठाकुर ने माना वक्ताओं का सम्मान रामेश्वर गुप्ता, अशोक कोठारी ने किया। कार्यक्रम में श्यामसुंदर यादव, अजीत सिंह नारंग, प्रो. कुम्भज, अनिल भोजे, राजकुमार काला, स्वप्निल व्यास, मुरली खंडेलवाल, ग्रीष्मा त्रिवेदी उपस्थिति रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed