फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Severe cold at night, strong sunlight during the day, night temperature was 6.4 degrees.

Indore: इंदौर में रात को कड़ाके की ठंड, दिन में लग रही तेज धूप, रात का तापमान रहा 6.4 डिग्री

Sun, 14 Dec 2025 09:42 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 14 Dec 2025 09:42 AM IST
सार

इंदौर में रात को तो ठंडक बढ़ रही है, लेकिन दिन में ठंंड के तेवर धीमे हो रहे है। शीतलहर का असर सुबह आठ बजे तक ही रहता है। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ रहा है। इस कारण रात और दिन में ठंड के अलग-अलग रुप शहरवासियों को देखने को मिल रहे है।

विज्ञापन
Indore: Severe cold at night, strong sunlight during the day, night temperature was 6.4 degrees.
दिन ढलते ही ठंड बढ़ रही है इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रात और दिन के पारे में काफी अंतर नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप, बढ़े तापमान के कारण घरों में पंखे की जरुरत महसूस होती है तो रात में ठंड इतनी बढ़ जाती कि सुबह तक लोग रजाई में दुबके रहते है।

विज्ञापन


शनिवार की रात भी इंदौर में रात का तापमान 6.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, जबकि शनिवार के दिन का पारा 28 डिग्री था, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शुक्रवार की रात भी इंदौर में पारे ने गोता लगाया था। तब तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।

विज्ञापन

 

इंदौर में इस बार रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात दस बजे के बाद ठंड अपना असर दिखाती है, लेकिन सूरज के उगते ही ठंड के तेवर हलके हो जाते है। देश के पहाड़ी इलाके हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है और तेज हवाएं भी चल रही है। इससे देश के दूसरे हिस्सों में शीतलहर चलने लगी है। इंदौर में बीते सात दिनों से रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे है, लेकिन दिन में सूरज की तपन गुलाबी ठंड का अहसास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



शीतलहर का असर सुबह आठ बजे तक ही रहता है। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ रहा है। इस कारण रात और दिन में ठंड के अलग-अलग रुप शहरवासियों को देखने को मिल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक शीत लहर जारी रहेगी। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फिली हवाएं मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में ठंडक बरकरार रखेगी। दो-दिन दिन बाद दिन का तापमान भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed