फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's Swati Yuvraj Kashid becomes national women president of Maratha society

Indore: स्वाति युवराज काशिद को मराठा समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पुणे में हुई घोषणा

Sun, 20 Oct 2024 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 09:27 PM IST
सार

इंदौर की स्वाति युवराज काशिद को अखिल भारतीय महिला मराठा महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनाया गया है। पुणे में आयोजित समाज के कार्यक्रम में इनकी नियुक्ति की घोषणा की गई।

विज्ञापन
Indore's Swati Yuvraj Kashid becomes national women president of Maratha society
पुणे में स्वाति युवराज काशिद को मिली बड़ी जिम्मेदारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर की स्वाति युवराज काशिद को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अखिल भारतीय महिला मराठा महासंघ ने राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पुणे में 19 अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में ये घोषणा की गई। इस नियुक्ति को मराठा समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि कार्यक्रम में देशभर से मराठा समाज की प्रमुख महिलाएं शामिल हुईं, जहां समाज की एकजुटता और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष स्वाति काशिद ने बताया कि करीब 125 वर्ष पुराने अखिल भारतीय मराठा महासंघ की पूरे देश में शाखाएं हैं। पूरे देश में महासंघ से 15 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। इस महासंघ से जुड़े कई लोग राजनीति में भी सक्रिय हैं, जिन्होंने विधायक और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इस संगठन की स्थापना 1900 में कोल्हापुर के राजश्री शाहूजी महाराज द्वारा की गई थी और इसका पंजीकरण कांग्रेस के बाद देश का दूसरा संगठन बनने के रूप में हुआ था।
विज्ञापन


400 किलोमीटर की पदयात्रा रही चर्चा में
स्वाति काशिद को उनके नेतृत्व और संघर्षशीलता के कारण इस पद के लिए चुना गया है। उनके नेतृत्व में, उन्होंने मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कई सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलनों का नेतृत्व किया है। हाल ही में, उन्होंने 400 किलोमीटर की पदयात्रा कर इंदौर में मराठा समाज की नारी शक्ति का प्रतीक 'जिजाऊ' की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करवाई, जो समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। उनके इस प्रयास को महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में भी व्यापक सराहना मिली है, जिससे वे महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं स्वाति काशिद
नवनियुक्त अध्यक्ष स्वाति युवराज काशिद इंदौर की रहने वाली हैं। वे पेशे से वकील होने के साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं। इसके साथ ही वे इंदौर में सर्वभाषी मराठी संघ की अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल रही हैं। स्वाति के चुने जाने के पीछे एक कारण ये भी है कि वे महाराष्ट्र से बाहर रहकर भी मराठा समाज की सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed