फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's readymade garment traders will not trade in Chinese and Bangladeshi clothes, posters put up on shops

Indore News: इंदौर के रेडिमेड व्यापारी नहीं करेंगे चीन और बांग्लादेशी कपड़ों का व्यापार, दुकानों पर लगे पोस्टर

Wed, 21 May 2025 06:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 May 2025 06:09 PM IST
सार

बहिष्कार करने का संकल्प एसोसिएशन से जुड़े 600 व्यापारियों ने हनुमान मंदिर में जाकर लिया।बांग्लादेश में रेडिमेड कपड़ों का बड़ा कारोबार है और बड़े ब्रांड के कपड़े भी वहां से बिकने के लिए भारत आते है।

विज्ञापन
Indore's readymade garment traders will not trade in Chinese and Bangladeshi clothes, posters put up on shops
बांग्लादेशी कपड़ों को नहीं बेचेंगे इंदौर के व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र के कपड़ा व्यापारियों ने चीन और बांग्लादेश का बहिष्कार किया है। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने सामूहिकता से निर्णय लिया है कि जो भारत के खिलाफ साजिश रचेगा, उसके साथ हम व्यापार नहीं कर आर्थिक नुकसान पहुंचाएंगे। व्यापारियों ने दुकानों पर बहिष्कार के पोस्टर लगाए है। बहिष्कार करने का संकल्प एसोसिएशन से जुड़े 600 व्यापारियों ने हनुमान मंदिर में जाकर लिया।बांग्लादेश में रेडिमेड कपड़ों का बड़ा कारोबार है और बड़े ब्रांड के कपड़े भी वहां से बिकने के लिए भारत आते है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि सभी व्यापारी चीन और बांग्लादेश से कपड़ों का व्यापार नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:पर्यटक स्थलों पर पहुंचने लगे इंदौरी, बारिश होने से बह निकले झरने, पुलिस ने तैनात की सुरक्षा टीमें
विज्ञापन


यदि कोई व्यापारी वहां के कपड़े मंगाता है तो फिर उस पर अर्थदंड लगाया जाएगा। जुर्माने की राशि एक लाख रुपये रखी गई है। अर्थदंड की राशि भारतीय सेना के कोष में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि हमने चीन और बांग्लादेशी के व्यापार के कपड़ा वितरकों को पत्र लिखकर आगाह किया है कि वे वहां के माल को कम दामों में देने का दबाव व्यापारियों पर न बनाए। राजवाड़ा क्षेत्र की दुकानों में बुधवार को बहिष्कार के पोस्टर भी नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अभियान से इंदौर के दूसरे कपड़ा व्यापारी भी जुड़ रहे है। व्यापारियों ने विदेशी कपड़ों को नष्ट कर उनका वेस्ट नगर निगम को देने की योजना भी बनाई है। आपको बता दे कि मालवा-निमाड़ में कपड़ों का सालना कारोबार 400 करोड़ से ज्यादा का है। इंदौर में एक रेडिमेड काम्पलेक्स है। भागीरथपुरा क्षेत्र में एक और रेडिमेड काम्प्लेक्स तैयार हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed