फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Robert Vadra said – there should be no politics of discrimination in the country

Indore: राॅबर्ट वाड्रा बोले-देश में भेदभाव की राजनीति नहीं होना चाहिए

Sun, 29 Oct 2023 10:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 29 Oct 2023 10:14 PM IST
सार

राबर्ड वाड्रा शाम को दिल्ली से इंदौर विमानतल पर पहुंचे। वे अकेले ही आए थे और इंदौर से कार से उज्जैन पहुंचे। वाड्रा ने कहा कि यह उनका राजनीतिक नहीं धार्मिक दौरा है। उन्होंने स्थानीय नेतागणों से भी बात की और सीधे उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Indore: Robert Vadra said – there should be no politics of discrimination in the country
राॅबर्ड वाड्रा इंदौर पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति व उद्योगपति राॅबर्ड वाड्रा रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां से वे महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुए। विमानतल पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने उनका स्वागत किया। वाड्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे देश व परिवार की खुशहाली के लिए महाकाल के दर्शन करने के लिए आए है और यह उनका धार्मिक दौरा है। राजनीति के मुद्दे पर वे बोले की देश में भेदभाव की राजनीति नहीं होना चाहिए।मध्य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा को भारी बहुमतों से हराएगी।

विज्ञापन

राबर्ड वाड्रा शाम को दिल्ली से इंदौर विमानतल पर पहुंचे। वे अकेले ही आए थे और इंदौर से कार से उज्जैन पहुंचे। वाड्रा ने कहा कि यह उनका राजनीतिक नहीं धार्मिक दौरा है। उन्होंने स्थानीय नेतागणों से भी बात की और सीधे उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

पिछले साल भी आए थे मंदिर

राबर्ड वाड्रा पिछले साल नवंबर माह में उज्जैन आए थे। तब उन्होंने महाकाल लिखी टी शर्ट पहन रखी थी। महाकाल के दर्शन के बाद वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार की उनकी महाकाल यात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि हम चाहते है कि गांधी-वाड्रा परिवार देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में घूमे और देखे कि भाजपा सरकार ने किस तरह उनका सौदर्यीकरण किया है। सिर्फ चुनाव के समय मंदिर में दर्शन कर चुनावी हिन्दू बनने के बजाए यह परिवार हमेशा मंदिर जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed