फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-road-accident-tanker-crushes-two-children-chhota-bangarda-news

इंदौर में स्कूल के सामने टैंकर ने बाइक सवार भाई और बहन को कुचला, बीटेक छात्रा की मौत, भाई गंभीर

Wed, 30 Sep 2026 02:14 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 30 Sep 2026 02:14 PM IST
सार

इंदौर में राजवाड़ा बस हादसे के बाद अब छोटा बांगड़दा रोड स्थित वेंदाश इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार टैंकर ने दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
indore-road-accident-tanker-crushes-two-children-chhota-bangarda-news
टक्कर के बाद टैंकर चालक भागने लगा जिसे लोगों ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

तीन दिन पहले राजवाड़ा क्षेत्र में हुए ई बस हादसे के बाद अब छोटा बांगड़दा रोड पर नगर निगम के एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार भाई और बहन को कुचल दिया। हादसे में बीटेक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हो रहे हादसों ने शहर की यातायात व्यवस्था और सड़कों पर दौड़ते भारी वाहनों की सुरक्षा पर फिर से बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा छोटा बांगड़दा रोड स्थित वेदांश इंटरनेशनल स्कूल के ठीक सामने घटित हुआ। कटनी निवासी अर्चिता झार अपने भाई प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। तभी दोनों बेकाबू टैंकर की चपेट में आ गए। टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला और भारी वाहन ने दोनों को रौंद दिया। टैंकर की टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटनास्थल पर ही 20 वर्षीय अर्चिता ने दम तोड़ दिया। उसके भाई प्रणय को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अर्चिता सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में सिम्बायसिस कॉलेज से बीटेक कर रही थी। 
विज्ञापन


चालक को गिरफ्तार किया
घटना को अंजाम देने के बाद टैंकर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल भाई बहन को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस को सूचित किया। टीआई देवेंद्र कुशवाह के मुताबिक नगर निगम के टैंकर ने बच्चों को टक्कर मारी थी। एक्सीडेंट के बाद चालक टैंकर को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। कुछ राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद चालक रामचंद्र चौकसे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed