फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Registration and corporation offices will remain open on Sunday and Eid, time also extended

Indore: रविवार और ईद पर भी खुले रहेंगे पंजीयन, निगम कार्यालय, समय भी बढ़ाया

Sat, 29 Mar 2025 10:27 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 29 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

नगर निगम ने बकाया करों के भुगतान के लिए शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के दिनों में राजस्व मुख्यालय, सभी 22 झोनों के केश काउंटर को  खुले रखने का फैसला लिया है। नगर निगम अग्रिम कर जमा करने वालों को छह प्रतिशत छूट भी दे रहा है।

विज्ञापन
Indore: Registration and corporation offices will remain open on Sunday and Eid, time also extended
नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए वित्तिय वर्ष के पहले इंदौर में सरकार के खजाने में भरपूर टैक्स जमा हो रहा है। इसके अलावा कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ने का असर भी देखा जा रहा है। लोग 31 मार्च से पहले रजिस्ट्रियां करा रहे है। शनिवार, रविवार और सोमवार को ईद का अवकाश है, लेकिन पंजीयन कार्यालय और नगर निगम के राजस्व काउंटर तीनों दिन खुले रहेंगे। व्यवस्थाएं संभालने के लिए अतिरिक्त स्टाॅफ भी लगाया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में आई गिरावट, एक अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

नगर निगम ने बकाया करों के भुगतान के लिए शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के दिनों में राजस्व मुख्यालय, सभी 22 झोनों के केश काउंटर को  खुले रखने का फैसला लिया है। नगर निगम अग्रिम कर जमा करने वालों को छह प्रतिशत छूट भी दे रहा है। सरकारी विभागों से भी निगम के खजाने में राशि जमा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें दूरदर्शन कार्यालय, इंदौर विकास प्राधिकरण ने राशि जमा की है। इसके अलावा सेंट्रल जेल प्रशासन ने 13 लाख रुपये, देवी अहिल्या विश्व विद्यालय ने 35 लाख, महिला व बाल विकास विभाग ने 54 लाख रुपये जमा किए है। आरआर कैट से भी निगर निगम ने 32 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया है। यह सरकारी संस्थान वर्षों से लंबे समय से नगर निगम को टैक्स नहीं दे रहे थे। पुलिस विभाग, सीपीडब्लूडी से अभी तक नगर निगम को राशि नहीं मिली है।


रात आठ बजे तक खुला रहेगा पंजीयन कार्यालय

अगले तीन दिनों तक शहर के चार पंजीयन कार्यालय पांच बजे के बजाए रात आठ बजे तक खुले रहेंगे और लोग अपने संपत्तियों की रजिस्ट्रियां करवा सकेंगे। पंजीयन विभाग को अगले तीन दिन में 100 करोड़ रुपये का राजस्व जमा होने की उम्मीद है। इंदौर में एक अप्रैल से कलेक्टर गाइडलाइन में इजाफा होगा।10 से लेकर 30 प्रतिशत तक तक कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ जाएगी। इस वजह से लोग 31 मार्च से पहले रजिस्ट्री करा रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed