फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Readymade artisan commits suicide due to debt, consumes poison in factory after not getting work

Indore: रेडीमेड कारीगर ने कर्ज के कारण दी जान, काम नहीं मिलने पर फेक्टरी में खा लिया जहर

Fri, 01 Dec 2023 12:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 01 Dec 2023 12:16 PM IST
सार

बेहोशी की हालत में कर्मचारी उन्हें निकट के नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संतोष घर से ही आत्महत्या करने का सोचकर निकला था और उसने घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। 

विज्ञापन
Indore: Readymade artisan commits suicide due to debt, consumes poison in factory after not getting work
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में एक रेडीमेड कारीगर ने जहर खाकर अपनी जान ने दी। उस पर सात लाख का कर्ज था और उसे सिलाई का काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे वह तनाव में था। जिस फेक्टरी में पहले वह काम करता था। वहां वह फिर काम मांगने गया था, नहीं मिलने पर उसने फेक्टरी परिसर में ही जहर खा लिया। सुसाइड नोट में उसने फेक्टरी मालिक का नाम नाम लिख दिया।

विज्ञापन

बाणगंगा पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय संतोष जावले अंकित इंजीनियरिंग से रेडीमेंड कपड़े बनाने का काम लेकर घर पर सिलाई करतेे थे।  दो माह सेे उसे काम नहीं मिल पा रहा था। इससे आर्थिक रुप से वह परेशान थे। इसके अलावा उन पर सात लाख रुपये का कर्ज भी था। काम मांगने के लिए वह फिर फेक्टरी पहुंचे, लेकिन फेक्टरी मालिक राजेश जैन से मिले, लेकिन उन्हें काम नहीं मिल सका। इसके बाद संतोष ने फेक्टरी परिसर में ही जहर खा लिया।

विज्ञापन

बेहोशी की हालत में कर्मचारी उन्हें निकट के नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संतोष घर से ही आत्महत्या करने का सोचकर निकला था और उसने घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उसने लिखा था कि मैं राजेश जैन के यहां काम करता हुं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब काम बंद है। मेरे लड़के की तबीयत खराब है और मैं अपने मकान की किश्त भी नहीं भर पा रहा हुं। मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं है। संतोष की तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार में संतोष अकेले कमाते थे, लेकिन दो माह से सिलाई का काम नहीं मिलने से वह तनाव मेें थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed