फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rajya Sabha member Patidar said- Being born as a woman in the country is the biggest honor

Indore: राज्यसभा सदस्य पाटीदार बोली-देश में नारी के रुप में जन्म लेना ही सबसे बड़ा सम्मान

Fri, 07 Mar 2025 09:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Mar 2025 09:16 PM IST
सार

इंदौर में महिला दिवस पर एआईसीटीएसएल की सिटी बसों में सफर फ्री रहेगा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने यह तोहफा शहर की महिलाओं को दिया है। शहर के किसी भी क्षेत्र से सिटी बस में सफर करने पर महिलाओं को टिकट नहीं लेना होगा।

विज्ञापन
Indore: Rajya Sabha member Patidar said- Being born as a woman in the country is the biggest honor
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यास मंडल द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें अभिनंदन पत्र, शाॅल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार थी।

विज्ञापन

 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि 365 दिन ही महिला दिवस होता है। नारी को समाज में महिला आरक्षण का बिन्दू नही बनना है बल्कि अपने उत्कर्ष का गौरव स्थापित करना है, क्योंकि भारत जैसे देश मे नारी के रूप में जन्म लेना ही सबसे बड़ा सम्मान है। हमें गर्व है कि हम इस देश की संतान है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. सुनंदा जैन, वकील मीना चाफेकर, अर्जून अवार्डी सुषमा गोलवलकर सरोलकर, जेल अधीक्षक अलका सोनकर, उद्यमी अंकिता खाबिया, सामाजिक कार्यकर्ता अर्पणा श्रीवास्तव का सम्मान किया गया।अभ्यास मंडल सचिव मालासिंह ठाकुर ने अभ्यास मंडल की जानकारी देते हुए कहा हमें इन सेवाभावी महिलाओं का सम्मान करते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है। अभ्यास मंडल के रामेश्वर गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संचालन पल्लवी आढ़ाव ने किया आभार वैशाली खरे माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला दिवस पर सिटी बसों में सफर फ्री

इंदौर में महिला दिवस पर एआईसीटीएसएल की सिटी बसों में सफर फ्री रहेगा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने यह तोहफा शहर की महिलाओं को दिया है। शहर के किसी भी क्षेत्र से सिटी बस में सफर करने पर महिलाओं को टिकट नहीं लेना होगा। हर साल महिला दिवस पर नगर निगम महिलाओं के लिए सफर फ्री करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed