फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Racecourse area robbery- Even after 11 days police is empty handed, footage found, but no robbers

Indore:रेसकोर्स क्षेत्र लूट-11 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, फुटेज मिले, लुटेरे नहीं

Fri, 22 Nov 2024 07:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 22 Nov 2024 07:14 PM IST
सार

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। उज्जैन में भी बस स्टेशन के आसपास उनके फुटेज मिले, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बदमाश बाहर है।

विज्ञापन
Indore: Racecourse area robbery- Even after 11 days police is empty handed, footage found, but no robbers
इंदौर में हुई लूट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पाॅश इलाके रेसकोर्स क्षेत्र में 11 दिन पहले तीन लोगों के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगे। पुलिस ने इंदौर से लेकर उज्जैन तक सात सौ से ज्यादा कैमरों के फुटेज देखे। इंदौर में, उज्जैन में लुटेरों के फुटेज मिले, लेकिन लुटेरे नहीं मिल सके।

विज्ञापन


अब तक पुलिस के हाथ खाली है। बदमाशों की गैंग और उनके नाम भी नहीं पुलिस पता नहीं कर सकी। बस यह कयास लगाए जा रहे है कि यूपी,हरियाणा या राजस्थान के हो सकते है वे  वारदात करने आए उज्जैन के रास्ते आए थेे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन

पांच टीमें तलाश रही लुटेरों को

बदमाशों ने चोरी की बाइक का इस्तेमाल वारदात के लिए किया। रेसकोर्स क्षेत्र निवासी कमलेश अग्रवाल, उनके बेटे और पड़ोसी पिंकेश शाह से सोने के आभूषण लूट कर ले गए। जिनकी कीमत पंद्रह लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों ने उससे पहले दो अन्य वारदातें भी की थी। इसके बाद वे सांवेर रोड तक बाइक से पहुंचे और वहां बाइक छोड़कर बस से उज्जैन के लिए रवाना हो गए।


बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। उज्जैन में भी बस स्टेशन के आसपास उनके फुटेज मिले, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बदमाश बाहर है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस वारदात के अब तक मिले सुरागों के आधार पर जांच चल रही है। जल्दी ही लुटरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed