फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Pub operator commits suicide- now police will take statements from family members, gathered informatio

Indore: पब संचालक आत्महत्या- इति तिवारी पहुंची थाने, मोबाइल भी सौंपा

Fri, 29 Aug 2025 09:00 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Aug 2025 09:00 AM IST
सार

इति तिवारी मुंबई की कंपनी में काम करती थी, लेकिन जब भी वह इंदौर आती थी तो अपने दोस्तों व सहेलियों को वह पार्टी देती थी और उसका खर्च उठाने के लिए वह भूपेंद्र को बोलती थी। पार्टी में अक्सर उसकी एक सहेली और बहन भी साथ रहती थी।

विज्ञापन
Indore: Pub operator commits suicide- now police will take statements from family members, gathered informatio
भूपेंद्र व इति - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या के मामले में पुलिस अब जांच तेज करेगी। गुरुवार को भूपेंद्र की अंत्येष्टी हो गई। पुलिस अब परिजनों के बयान लेगी। उसके आधार पर इति तिवारी के खिलाफ केस दर्ज होगा। पुलिस इति के खिलाफ एक्शन लेती, उससे पहले ही उसने अन्नपूर्णा थाने जा पहुंची। वह अपने वकील के माध्यम से थाने आई। उसने अपना मोबाइल फोन भी जमा करा दिया।

विज्ञापन

 

मुंबई में इति कहां रहती है और उसके परिवार में कौन-कौन है। इसकी जानकारी पुलिस ने जुटा ली थी। इंदौर में रहने वाली उसकी बहन भी घर पर ताला लगाकर चली गई है। भूपेंद्र के दोस्तों ने पुलिस को इति की इंदौर में रहने वाली सहेलियों व दोस्तों की जानकारी पुलिस को दी थी। घटना के बाद इति ने अपना इंस्टा व फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया। अब पुलिस उससे भूपेंद्र की आत्महत्या के मामले में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


भूपेंद्र मुझसे शादी करना चाहता था

पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या के मामले में मुंबई निवासी इति तिवारी पर आरोप लग रहे है। शुक्रवार को इति खुद थाने में पेश हुई और खुद पर लगे आरोप खारिज किए। उसका कहना था कि भूपेंद्र उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह पहले से शादीशुदा थी। इस कारण वह शादी नहीं करना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन



भूपेंद्र अपना कारोबार ठीक से नहीं चलने के कारण तनाव में था। मैं तो दो साल पहले मुंबई शिफ्ट हो गई थी और नौकरी में व्यस्त रहती थी। वहां से उसे कैसे प्रताडि़त कर सकती हुंं। भूपेंद्र ने इति को जो आई फोन दिया था। वह भी उसने पुलिस को सौंप दिया है। इति ने कहा कि उसने भूपेंद्र से पैसे नहीं लिए उसने बैंक के ट्रांजेक्ट की जानकारी भी पुलिस को सौंपी है।

 

पार्टियों में भी पैसे खर्च करवाती थी इति

इति तिवारी मुंबई की कंपनी में काम करती थी, लेकिन जब भी वह इंदौर आती थी तो अपने दोस्तों व सहेलियों को वह पार्टी देती थी और उसका खर्च उठाने के लिए वह भूपेंद्र को बोलती थी। पार्टी में अक्सर उसकी एक सहेली और बहन भी साथ रहती थी। इंदौर में वह महालक्ष्मी नगर स्थित अपनी बहन के यहां रुकती थी।

 

एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ली

जब इति और भूपेंद्र में विवाद ज्यादा बढ़ गया था तो भूपेंद्र के दोस्तों ने 25 लाख रुपये में समझौता कराया था, लेकिन उससे पहले भी इति भूपेंद्र से कई बार रुपये ले चुकी थी। यह राशि एक करोड़ से अधिक की है, हालांकि परिजनों ने इतनी राशि की पुष्टि नहीं की है। इति भूपेंद्र के अलावा उनकी पत्नी आरती से भी विवाद करती थी। इस कारण भूपेंद्र और आरती के बीच भी अक्सर विवाद होते थे। इससे भी भूपेंद्र तनाव में रहने लगा था। वह ठीक से कारोबार पर भी ध्यान नहीं दे पा रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed