फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Pride Day will be celebrated on 31st May in Indore, Metro train will be gifted

Indore: इंदौर में मनेगा 31 मई को गौरव दिवस,मेट्रो ट्रेन की मिलेगी सौगात

Tue, 27 May 2025 06:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 May 2025 06:41 PM IST
सार

भोपाल में बड़ा सम्मेलन देवी अहिल्या की जयंती पर होने जा रहा है।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री उनकी जयंती पर 300 रुपये का एक विशेष सिक्का भी जारी करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Indore: Pride Day will be celebrated on 31st May in Indore, Metro train will be gifted
राजवाड़ा इंदौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अब अगले तीन दिन उत्सवी माहौल रहेगा। 31 मई को  देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती इंदौर में गौरव दिवस के रुप में मनाई जाएगी। बुधवार से शहर में अलग-अलग आयोजन होंगे।

विज्ञापन

 

तीन साल पहले जब गौरव दिवस मनाए जाने का फैसला हुआ था तो जनप्रतिनिधियों की बैठक में तय हुआ था कि देवी अहिल्या की जयंती को गौरव दिवस के रुप में मनाया जाए। तब नेहरु स्टेडियम में एक बड़ा आयोजन नगर निगम ने किया था। इस बार गौरव दिवस पर गायक जुबिन नौटियाल का एक शो भी इंदौर में होने जा रहा है। इसके अलावा अहिल्या बाई के जीवन पर एक नाटिका का मंचन भी इंदौर में होगा।

विज्ञापन

 

भोपाल में बड़ा सम्मेलन देवी अहिल्या की जयंती पर होने जा रहा है।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे है। प्रधानमंत्री उनकी जयंती पर 300 रुपये का एक विशेष सिक्का भी जारी कर रहा है।इंदौर में उल्लेखनीय काम करने वालों को नगर निगम की तरफ से इंदौर गौरव सम्मान भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो का संचालन होगा शुरू

देवी अहिल्या की जयंती पर इंदौर में मेट्रो ट्रेन का संचालन भी होगा। इसकी तैयारियां भी हो चुकी है। गांधी नगर डिपो पर 31 मई को बड़ा आयोजन होंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। कुछ दिनों तक शहरवासियों को मेट्रो में मुफ्त सफर करने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed