फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Preparations underway to hold Rahul Gandhi's rally in a waterproof dome to ensure rain does not disrup

इंदौर: बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू

Tue, 15 Sep 2026 11:04 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 15 Sep 2026 11:04 AM IST
सार

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी करने वाली टीम ने आयोजन की कमान संभाल ली है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों की एंट्री रीजनल पार्क की ओर से होगी, जबकि राहुल गांधी मंच के पीछे के हिस्से से प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
Indore: Preparations underway to hold Rahul Gandhi's rally in a waterproof dome to ensure rain does not disrup
रीजनल पार्क मैदान - फोटो : amarujala

विस्तार

राहुल गांधी के आयोजन के लिए रीजनल पार्क मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 सितंबर को बारिश के मौसम की वजह से आयोजन प्रभावित न हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं, लेकिन गीला मैदान अभी भी चुनौती बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को निकली तेज धूप ने आयोजकों को राहत दी है। कार्यक्रम के लिए 50 हजार वर्गफीट में अलग-अलग डोम तैयार हो रहे हैं, जिनमें एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता होगी। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का दावा है कि अब तक आयोजन के लिए डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 

विज्ञापन

Indore: Preparations underway to hold Rahul Gandhi's rally in a waterproof dome to ensure rain does not disrup
आयोजन की तैयारियां शुरू - फोटो : amarujala
कांग्रेस ने आयोजन को ‘छात्रों की गूंज’ नाम दिया है और आयोजन स्थल को ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी करने वाली टीम के सदस्य इंदौर पहुंच चुके हैं और उन्होंने आयोजन की कमान संभाल ली है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों की एंट्री रीजनल पार्क की ओर से होगी, जबकि राहुल गांधी मंच के पीछे के हिस्से से प्रवेश करेंगे। डोम तैयार करने की जिम्मेदारी भोपाल की एक एजेंसी को दी गई है। कुछ डोम बनकर तैयार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indore: Preparations underway to hold Rahul Gandhi's rally in a waterproof dome to ensure rain does not disrup
राहुल गांधी - फोटो : amarujala

मंच पर राहुल से पहले सिंगरों की प्रस्तुति

कार्यक्रम का निर्धारित समय शाम पांच बजे है, लेकिन इसके छह बजे तक शुरू होने की संभावना है। राहुल गांधी से पहले सिंगर राघव और रैपर लश-करी प्रस्तुति देंगे। साढ़े सात बजे के बाद राहुल गांधी मंच पर पहुंचेंगे। मंच पर कुर्सियां नहीं लगाई जाएंगी। राहुल गांधी सीधे मंच पर पहुंचकर जेन-जी से संवाद करेंगे। कांग्रेस के अन्य नेता मंच पर मौजूद नहीं रहेंगे। उनके बैठने की व्यवस्था अलग डोम में की गई है।
 

तीन दिन के लिए मिला मैदान

आयोजन के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने कांग्रेस को रीजनल पार्क मैदान तीन दिन की अस्थायी लीज पर दिया है। इसके लिए जीएसटी सहित 10 लाख रुपये की राशि ली गई है। कांग्रेस नेताओं ने आयोजन के लिए पहले नेहरू स्टेडियम की मांग की थी, लेकिन नगर निगम ने कोर्ट का हवाला देते हुए स्टेडियम देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed