फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Potholes have appeared in Indore despite low rainfall; the municipal corporation is now filling them a

इंदौर: कम बारिश में भी हो गए इंदौर में गड्ढे, अब रात में उन्हें भर रहा निगम

Sun, 18 Oct 2026 07:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 18 Oct 2026 07:01 AM IST
सार

इंदौर में इस बार 22 इंच बारिश हुई, लेकिन सड़कों पर गड्ढों की समस्या जस की तस बनी रही। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। अब दीपावली से पहले नगर निगम ने सड़कों की मरम्मत का अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन
Indore: Potholes have appeared in Indore despite low rainfall; the municipal corporation is now filling them a
सड़कों के गड्ढे भर रहा निगम। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में बारिश के बाद सड़कों पर हुए गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम ने मरम्मत अभियान तेज कर दिया है। दीपावली से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें रात के समय पेचवर्क का काम कर रही हैं, ताकि दिन में यातायात प्रभावित न हो। जब शहरवासी रात को सोते हैं, तब निगम की टीमें सड़कों से गड्ढे खत्म करने में जुटी हैं।अब तक नहर भंडारा, राजीव गांधी चौराहा, भंवरकुआं, तिलक पथ, महूनाका, गंगवाल चौराहा, अन्नपूर्णा मेन रोड और निपानिया क्षेत्र की सड़कों पर पेचवर्क किया जा चुका है।

विज्ञापन

 

इस बार इंदौर में 22 इंच बारिश हुई, लेकिन इसके बाद सड़कों पर बड़े पैमाने पर गड्ढे हो गए। इनके कारण कई हादसे भी हुए। सड़कों की बदहाली को लेकर कोर्ट को भी टिप्पणी करनी पड़ी। बारिश के दौरान नगर निगम ने वाटरप्रूफ डामरीकरण का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद सड़कें गड्ढों से मुक्त नहीं रह सकीं।

विज्ञापन


 

नगर निगम की जनकार्य समिति के प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि वर्षाकाल के दौरान सड़कों पर गड्ढे हो गए थे, जिन्हें अब दुरुस्त किया जा रहा है। कुछ सड़कों की मरम्मत गणेशोत्सव के दौरान भी कराई गई थी। अब दीपावली को देखते हुए शेष सड़कों पर पेचवर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपावली से पहले चलेगा विशेष सफाई अभियान

दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगर निगम शहर में विशेष सफाई अभियान भी चलाएगा। इसके तहत शहर के ऐतिहासिक स्थलों, डिवाइडरों और खाली पड़े स्थानों की सफाई की जाएगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में रंगाई-पुताई का काम भी कराया जाएगा।

इस संबंध में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। खाली स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। निगम का उद्देश्य त्योहार से पहले शहर की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों को साफ-सुथरा बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed