फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Police strict checking at intersections on Holi, sacks of those throwing gulal on vehicle drivers conf

Indore: होली पर चौराहों पर पुलिस की सख्त चेकिंग, वाहनों चालकों पर गुलाल फेंकने वालों की बोरियां जब्त

Fri, 14 Mar 2025 06:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 14 Mar 2025 06:14 PM IST
सार

कलेक्टोरेट तिराहे पर लगे पाइंट पर पुलिसकर्मी रंगों से भरी बोरियां जब्त करते नजर आए। यहां 20 से ज्यादा बोरियां दोपहर तक एकत्र हो गई थी। दरअसल चलते वाहनों पर गुलाल  फेंकने की घटना के कारण अक्सर सड़क हादसे होते है, इसलिए गुलाल जब्त की गई।

विज्ञापन
Indore: Police strict checking at intersections on Holi, sacks of those throwing gulal on vehicle drivers conf
इंदौर में वाहनों की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में होली के त्यौहार पर अक्सर आपराधिक घटनाएं होती है। पिछले दो दिन सालों से इस तरह के मामले हुए है। इस बार ऐसा न हो, इसलिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर जांच अभियान चलाया। दोपहिया वाहन पर शराब पीकर वाहन चला रहे युवकों को रोका और उनके वाहन जब्त कर लिए। इसके अलावा संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली गई।

विज्ञापन

 

कलेक्टोरेट तिराहे पर लगे पाइंट पर पुलिसकर्मी रंगों से भरी बोरियां जब्त करते नजर आए। यहां 20 से ज्यादा बोरियां दोपहर तक एकत्र हो गई थी। दरअसल चलते वाहनों पर बोरियों में से गुलाल भरकर दूसरे वाहन चालकों के चेहरे पर फेंकने की घटना के कारण अक्सर सड़क हादसे होते है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-होली के दिन ढाबों पर छापेमारी, कार में शराब पीते कई युवक पकड़े गए
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे रोकने के लिए बोरियों से भरी गुलाल जब्त कर ली गई। परदेशीपुरा, कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र पर युवकों की तलाशी भी ली गई। कुछ युवकों के पास से चाकू भी जब्त हुए है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था। परदेशीपुरा क्षेत्र में वकीलों पर रंग फेंकने पर विवाद हो गया था।

भंवरकुआं क्षेत्र के होस्टलों में खूब खेली होली

भंवरकुआं, टाॅवर चौराहा, विष्णुपुरी  वाले इलाके में सैकड़ों होस्टल है। यहां युवक-युवतियों ने खूब होली खेली। इस दौरान विवाद न हो, इसलिए बीट पुलिस जवान भी सक्रिय नजर आए। होली के बहाने हुड़दंग करने वालों को पुलिस ने उठक-बैठक लगवा कर सबक भी सिखाया। शाम के समय भी प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed