फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Police snatched torch, Youth Congress State President and other officials arrested in Indore.

Indore: इंदौर में पुलिस ने छिनी मशाल, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 08:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Oct 2024 08:11 PM IST
सार

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह बोले कि लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना चलाने वाली सरकार प्रदेश की बच्चियों की रक्षा नहीं कर पा रही है। हम अपराधियों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग कर रहे है।

विज्ञापन
Indore: Police snatched torch, Youth Congress State President and other officials arrested in Indore.
कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मशाल यात्रा निकाल रहे प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को इंदौर में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वे महिला व बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से मशाल यात्रा निकालने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन

 

पुलिस ने गांधी भवन के सामने बेरिकेड लगा दिए थे। प्रदर्शन करने जितने कार्यकर्ता नहीं थे, उससे ज्यादा पुलिस तैनात हो गई थी। जैसे ही कार्यकर्ता गांधी भवन से एक बड़ी मशाल लेकर नीचे उतरे तो पुलिस जवानों ने मशाल छिनने की कोशिश शुरू कर दी। इस छिनाझपटी में मशाल टूट गई। इसके बाद मितेंद्र के साथ कार्यकर्ता बेरिकेड हटाकर आगे बढ़ने लगे।

विज्ञापन



इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस जवानों से झूमाझटकी शुरू हो गई और पुलिस ने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन बैठा दिया। प्रदर्शन में अमित पटेल,अभिजीत पांडे,चेतन चौधरी, दौलत पटेल, रमीज खान, रीना बौरासी सहित अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार क्यों डरती है पुलिस को आगे करती है

गिरफ्तार हुए नेता पुलिस वाहन में बैठकर नारे लगाने लगे। वे कह रहे थे कि मोहन सरकार क्यों डरती है, पुलिस को आगे करती है। इसके बाद नेता व कार्यकर्तागणों को जेल भेज दिया गया।

कांग्रेस की आवाज दबाने की कोशिश

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह बोले कि लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना चलाने वाली सरकार प्रदेश की बच्चियों की रक्षा नहीं कर पा रही है। हम अपराधियों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग कर रहे है।

सरकार अपराधों की रोकथाम करने के बजाए कांग्रेस की आवाज दबाने में जुटी है। लगातर दूसरी बार इंदौर में कांग्रेस के प्रदर्शन को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed