फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Police released accused Vedant after he tendered a written apology, but three days later, he murdered

Indore: लिखित माफीनामे पर पुलिस ने छोड़ा था आरोपी वेदांत को,तीन दिन बाद कर दी युवती के भाई की हत्या

Wed, 28 Jan 2026 04:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 28 Jan 2026 04:57 PM IST
सार

इंदौर में युवती के भाई की हत्या करने वाले आररोपी को चार दिन पहले ही पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन लिखित माफीनामे के कारण उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद वेदांत ने बेगुनाह की जान ली। 

विज्ञापन
Indore: Police released accused Vedant after he tendered a written apology, but three days later, he murdered
मृतक विधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एरोड्रम क्षेत्र में घर में घुसकर हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक को यदि पुलिस चार दिन पहले नहीं छोड़ती तो एक बेगुनाह की हत्या नहीं होती, लेकिन आरोपी और उसके चाचा-चाची ने लिखित माफीनामा पेश किया था। उस पर तरस खाकर जिस परिवार ने उसे माफ कर दिया, उसके ही एक सदस्य की उसने जान ले ली। उधर युवती की मां पर भी आरोपी वेदांत ने तीन वार किए हैं। उनकी हालत अभी गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:Indore: इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मां व बहन पर भी किया हमला
विज्ञापन


यदि महिला को अस्पताल ले जाने में जरा सी देर हो जाती तो उनकी भी जान जा सकती थीं, क्योंकि तीन गहरे घावों के कारण काफी खून बह चुका था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी युवती की मां ने आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। इस कारण वह पुलिस की गिरफ्त में आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात को अंजनी नगर में आरोपी वेदांत ने अपने साथ काम करने वाली युवती के घर में घुसकर उसके भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसने युवती और उसकी मां पर भी वार किए। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। वह अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी वेदांत की युवती से दोस्ती थी और दोनों एक अस्पताल में काम करते थे।
 

युवती ने वहां से जॉब छोड़ दी और दूसरे अस्पताल में चली गई थी। इसके बाद दोनों की बातें कम हो गईं। वेदांत युवती को परेशान करने लगा। बार-बार उसे कॉल करता था। इससे परेशान होकर युवती ने परिजनों को शिकायत की। परिजनों ने समझाया तो उनसे वेदांत ने विवाद कर लिया।  इसकी शिकायत एरोड्रम थाने में पिछले सप्ताह की गई थी। आरोपी के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने चाचा व चाची के साथ रहता है। तीनों ने युवती के परिजनों से लिखित में माफी मांगी थी, लेकिन बाद में वह चाकू लेकर युवती के घर पहुंचा और हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed