Indore: विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने किया केस दर्ज
रुद्राक्ष समेत पुलिस ने लोकेश चंदवानी, अमन शुक्ला, जीतू रघुवंशी,मनीष तेजवानी, अनिरुद्ध सिंह और हनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंदिर जाने से पहले देवास शहर के प्रमुख मार्गों पर रुद्राक्ष की कारों का काफिला शहर में सायरन बजाते हुए घुमा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा देवास के माता मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट करने का मामला गरमा गया है। दो दिन तक तो पुलिस अफसर विधायक पुत्र को बचाते रहे, लेकिन सरकार और प्रशासन की किरकिरी होते देख आखिरकार देर रात रुद्राक्ष के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। पुलिस उसकी लाल बत्ती लगी कार भी जब्त करेगी। जिस पर सवार होकर वह टेकरी तक गया था।
रुद्राक्ष पर आरोप है कि देर रात देवास की टेकरी पहुंचकर उसने पुजारी से मारपीट की। इसके बाद उनसे मंदिर के पट खुलवाने के लिए दबाव बनाया। रुद्राक्ष के साथ उसके दोस्त भी कारें लेकर गए थे। पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है।
इस मामले में रुद्राक्ष समेत पुलिस ने लोकेश चंदवानी, अमन शुक्ला, जीतू रघुवंशी,मनीष तेजवानी, अनिरुद्ध सिंह और हनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में और भी आरोपी बढ़ सकते है। मंदिर जाने से पहले देवास शहर के प्रमुख मार्गों पर रुद्राक्ष की कारों का काफिला शहर में सायरन बजाते हुए घुमा था और कुछ वाहनों पर युवक गेट के बाहर भी खड़े थ।
रुद्राक्ष और उसके समर्थकों ने इसकी रील भी सोशल मीडिया पर वायरल की थी। रील और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
