फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Pieces of meat found near the temple in Azad Nagar area of Indore, police force deployed.

Indore: इंदौर मेें मंदिर के पास मिले मांस के टुकड़े, पुलिस फोर्स तैनात

Wed, 19 Jun 2024 11:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 19 Jun 2024 11:57 AM IST
सार

मंदिर की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है,ताकि यह पता चल सके कि किसी व्यक्ति ने तो यह काम नहीं किया, हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि कुत्तें कही से मांस से भरी पाॅलिथीन लाए होंगे और उसमे से मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

विज्ञापन
Indore: Pieces of meat found near the temple in Azad Nagar area of Indore, police force deployed.
मंदिर के आसपास के हिस्से को धुलवाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में एक मंदिर के समीप मांस के टुुकड़े मिले है। क्षेत्र मेें तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया और गलियों में पुलिस मार्च भी निकला। रतलाम की घटना के बाद पुुलिस इंदौर में भी सर्तकता बरत रही है। मंदिर के अासपास पुलिस ने सफाई भी कराई। अफसरोंं का कहना है कि क्षेत्र में कुत्ते कही से टुकड़े लाए और सड़क पर फैल गए।

विज्ञापन

क्षेत्र के शिव मंदिर में सुबह जब भक्त पहुंचे तो सड़क कर मांस के टुकड़े उन्हें दिखाई दिए। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई। मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे और जिस गली में मांस के टुकड़े मिले। वहां आवाजाही बंद करा दी। इसके बाद मांस के टुकड़े उठवाने के बाद गली की सफाई कराई और पानी से उस हिस्से को धुलवाया गया।।

विज्ञापन

मंदिर की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है,ताकि यह पता चल सके कि किसी व्यक्ति ने तो यह काम नहीं किया, हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि कुत्तें कही से मांस से भरी पाॅलिथीन लाए होंगे और उसमे से मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कुछ श्वान भी दिखाई दिए। इस तरह मांस के टुकड़े मिलने से बस्तीवासियों ने नाराजगी भी जताई, लेकिन गली की सफाई के बाद स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed