फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Passersby stopped and beat up a driver who was driving a bus at high speed; he was travelling for an M

Indore: तेज रफ्तार से बस चला रहे ड्रायवर को राहगीरों ने रोककर पीटा,विधायक के ट्रेवल्स की थी

Tue, 23 Sep 2025 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 23 Sep 2025 07:29 PM IST
सार

तेज बस की रफ्तार देख कुछ लोगों ने बस को रोका। ड्रायवर ने बस रोकी तो लोगों ने ड्रायवर को नीचे उतरने के लिए कहा। जैसे ही वह नीचे उतरा तो लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। ड्रायवर भागने लगा तो भीड़ ने फिर उसे पकड़ा और तमाचे जड़े। 

विज्ञापन
Indore: Passersby stopped and beat up a driver who was driving a bus at high speed; he was travelling for an M
भीड़ से ड्रायवर को बचाता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से उज्जैन के बीच चलने वाली बसों के कारण होने वाले हादसों से राहगीर परेशान है। कुछ लोगों ने इस रुट पर तेज चल रही एक बस को रुकवा कर ड्रायवर को पीट डाला। यह घटना अरविंदो अस्पताल के समीप हुई। बस पर बाणेश्वरी लिखा था और भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के ट्रेवल्स की थी। घटना तीन-चार दिन पुरानी है, लेकिन मामला अभी सामने आया है। मामला अभी तक थाने नहीं पहुंचा है। किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत थाने पर दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन

 

तेज बस की रफ्तार देख कुछ लोगों ने बस को रोका। ड्रायवर ने बस रोकी तो लोगों ने ड्रायवर को नीचे उतरने के लिए कहा। जैसे ही वह नीचे उतरा तो लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। ड्रायवर भागने लगा तो भीड़ ने फिर उसे पकड़ा और तमाचे जड़े। लोगों को कहना था कि सड़क पर दो पहिया वाहन चलते है। ट्रैफिक ज्यादा रहता है, लेकिन बस ड्रायवरों बसों की स्पीड कम नहीं करते।

विज्ञापन

 

हार्न बजाते हुए तेजी से निकलते है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर ड्रायवर को बचाया और बस से रवाना किया। आपको बता दे कि 18 सितंबर की रात को एक तेज रफ्तार बस ने इंदौर-सांवेर रोड पर एक परिवार के चार लोगों की जान ले ली। वह बस भी विधायक गोलू शुक्ला की थी। इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद बस ड्रायवर की जमानत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed