फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Parts of the mountains appeared weak at five places on the Jamgate road, the Road Corporation will rem

Indore: जामगेट मार्ग पर पांच स्थानों पर पहाड़ों के हिस्से कमजोर नजर आए, सडक निगम उन्हें हटाएगा

Thu, 07 Mar 2024 08:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Mar 2024 08:03 PM IST
सार

महेश्वर की तरफ जाने वाले कई लोग इस मार्ग से डेली-अप डाउन करते है। मंगलवार को मार्ग बंद होने के कारण उन्हें फिर महू या मंडलेश्वर की तरफ लौटना पड़ा। पहाड़ दरकने की घटना से सड़क विकास निगम के अफसर भी सक्रिय हो गए और मार्ग के पहाड़ों का दौरा किया।

विज्ञापन
Indore: Parts of the mountains appeared weak at five places on the Jamgate road, the Road Corporation will rem
जामगेट पर दूसरे पहाड़ों के हिस्से भी कमजोर मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से महू होते हुए महेश्वर व मंडलेश्वर जाने वाला मार्ग पर मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अफसरों को पांच स्थानों पर पहाड़ों के हिस्से कमजोर मिले है। अब उन्हें अफसर हटाएंगे, ताकि मलबा सड़क पर गिरकर मार्ग को अवरुद्ध न कर दे। यह मार्ग सोमवार को पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से बंद हो गया था। दस घंटे बाद सड़क पर गिरे बड़े पत्थर और मलबा समेटने के बाद इस मार्ग पर ट्रैैफिक बहाल हो पाय।

विज्ञापन

इस मार्ग का उपयोग इंदौर से महू होते हुए महेश्वर या खरगोन जाने के लिए होता है, लेकिन पहाड़ पर अंधे मोड़ और ज्यादा ढलान होने की वजह से यात्री बसें और भारी वाहन इस मार्ग का उपयोग नहीं करते है। रात के समय भी मार्ग सूनसान रहता है, इसलिए यहां से काफी कम वाहन गुजरते है।

विज्ञापन


महेश्वर की तरफ जाने वाले कई लोग इस मार्ग से डेली-अप डाउन करते है। मंगलवार को मार्ग बंद होने के कारण उन्हें फिर महू या मंडलेश्वर की तरफ लौटना पड़ा। पहाड़ दरकने की घटना से सड़क विकास निगम के अफसर भी सक्रिय हो गए और मार्ग के पहाड़ों का सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ दौरा किया। जो कमजोर हिस्से है, उन्हें हटाने का काम भी सोमवार से शुरू किया जाएगा। तब बड़े वाहनों के लिए फिर मार्ग को बंद किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर लाल पत्थर और काले कच्चे पत्थर के पहाड़ है। आठ साल पहले पहाड़ों को काटकर दो लेन मार्ग का निर्माण किया गया था। मध्य प्रदेश बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष गोविंद वर्मा कहते है कि अंधे मोड़ और कम यात्री संख्या होने के कारण महू-मंडलेश्वर मार्ग का उपयोग यात्री बसों के लिए ज्यादा नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed