फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Panchayat coordinator in Mhow had asked for a bribe of two thousand rupees for a contract, caught red

Indore: महू में पंचायत समन्वयक ने ठेके के लिए मांगी थी दो हजार रुपये की घूस, रंगे हाथो पकड़ा

Thu, 10 Oct 2024 04:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 10 Oct 2024 04:40 PM IST
सार

आरोपी मुन्नालाल ने सरकारी वकील को दो हजार रुपये देने के नाम पर पैसे मांगे थे। इसका पहले लोकायुक्त पुलिस ने सत्यापन किया। बाद में लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को दो हजार रुपये की रिश्तत लेते रंगे हाथों पकड़ा। 

विज्ञापन
Indore: Panchayat coordinator in Mhow had asked for a bribe of two thousand rupees for a contract, caught red
दो हजार की रिश्वत लेते आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिले के महू में लोकायुक्त पुलिस ने एक पंचायत समन्वयक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पार्किंग का ठेका लेने वाले से व्यक्ति से वकील के नाम पर दो हजार रुपये मांगे थे,क्योकि ठेके का मामले में कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन

 

फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त विभाग को की थी। तय योजना के तहत लोकायुक्त पुलिस कार्यालय के बाहर छुपी रही। जैसे ही आरोपी पंचायत समन्वयक मुन्ना लाल ने घूस ली। इशारा मिलते ही पुलिस जवानों ने उसे नोट के साथ पकड़ लिया। आरोपी बहाने बनाता रहा कि उसने रिश्वत नहीं मांगी, बल्कि वकील को रुपये देना है।

विज्ञापन

 

आरोपी मुन्नालाल जनपद पंचायत महू में पंचायत समन्वयक के पद पर है। पातालपानी पर्यटन स्थल का ठेका तीन लाख रुपये में कपिल जोशी को मिला था। जिसे पंचायत ने निरस्त कर दिया था। इस मामले में जोशी ने कोर्ट में वाद लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी मुन्नालाल ने सरकारी वकील को दो हजार रुपये देने के नाम पर पैसे मांगे थे। इसका पहले लोकायुक्त पुलिस ने सत्यापन किया। बाद में लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को दो हजार रुपये की रिश्तत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पकड़े जाने के बाद बहाने बनाता रहा कि पैसे उसने नहीं मांगे। वह तो वकील को देना चाहता था, लेकिन इस बात का वह खुद कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed